खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की बायोग्राफिकल फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानिए कब रिलीज होगी मैं अटल हूं?

पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मैं अटल हूं’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. पंकज ने दावा कि उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार को अच्छे ढंग से निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है…

मुंबई (ए)। जाने-माने एक्टर पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मैं अटल हूं’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म में पंकज देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की भूमिका में नज़र आएंगे. आज मुम्बई में पंकज त्रिपाठी, फिल्म के निर्देशक रवि जाधव, निर्माता विनोद भानुशाली और निर्माता संदीप सिंह की मौजूदगी में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया. यह फिल्म 19 जनवरी, 2024 को‌ देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

ट्रेलर लॉन्च के दौरान पंकज ने कहा कि उनके लिए अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार को निभाना आसान काम नहीं था. क्योंकि वे अटल जी का रोल निभाते वक्त मिमिक्री नहीं करना चाहते थे और उनके व्यक्तित्व की नकल नहीं करना चाहते थे. पंकज ने बताया कि निर्माता संदीप सिंह ने आईपैड में वीएफएक्स के जरिए उनकी ही एक तस्वीर दिखाई थी जिसमें वो अटल जी जैसे लग रहे थे।

अटल बिहारी वाजपेयी को लेकर काफी कुछ पढ़ चुके थे पंकज
पंकज त्रिपाठी ने बताया कि अपनी ही तस्वीर को देखकर वो चौंक गए थे और फिर मजाक में कहा कि जैसे ही उन्हें चेक दिया गया, उन्होंने फिल्म की शूटिंग की तैयारी शुरू कर दी थी. इस रोल के लिए उन्होंने अटल जी से जुड़ी तमाम मौजूद साहित्य और कविताएं पढ़ीं और सभी भाषणों के वीडियोज भी देखे. पहले से ही उन्होंने अटल जी के बारे में काफी कुछ पढ़ रखा था लेकिन फिल्म के लिए उन्होंने और भी चीजें पढ़ीं और देखीं ताकि वे उनके व्यक्तित्व और जीवन को और बेहतर ढंग से समझ सकें।

‘कभी नहीं सोचा था कि जिस नेता को…’
पंकज त्रिपाठी ने दावा कि उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार को अच्छे ढंग से पेश करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. हालांकि हो सकता है कि फिल्म देखने के बाद लोग ये शिकायत करें कि फिल्म में अटल जी के कुछ पहलुओं को नहीं दिखाया गया है, लेकिन 2 घंटे की फिल्म में सबकुछ दिखाना मुमकिन नहीं है. एक्टर ने ये भी कहा कि उनकी जिंदगी में अटल बिहारी बाजपेयी एकमात्र ऐसे नेता रहे हैं जिनके भाषणों के सुनने के लिए वो दो बार पटना के गांधी मैदान में गए थे।

उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि जिस नेता को सुनने के लिए वो पटना के गांधी मैदान जाया करते थे, एक दिन‌ बड़े पर्दे पर उन्हीं का रोल निभाने का मौका और सौभाग्य और मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button