खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

मदिरा प्रेमियों के लिए ‘अच्छी खबर’, महंगी नहीं बल्कि प्रदेश में सस्ती होगी शराब

सरकार ने नई आबकारी नीति 2024-25 में 50 हजार करोड़ से अधिक का राजस्व अर्जित करने का लक्ष्य रखा है. आबकारी आयुक्त ने कहा कि शराब की विभिन्न कैटगरी को संक्षिप्त किया गया है…

लखनऊ (ए)। जाम छलकानेवालों के अच्छी और राहत भरी खबर है. उत्तर प्रदेश में शराब की कीमतें नहीं बढ़ेंगी. योगी सरकार नई आबकारी नीति लेकर आई थी. आबकारी आयुक्त ने नई नीति को स्पष्ट करते हुए बताया कि राजस्व बढ़ाने के लिए कई उपाय किये गये हैं. उन्होंने दावा किया कि यूपीएमएल की 42.8 डिग्री वाली शराब पांच रुपये सस्ती मिलेगी. 25 और 36 डिग्री शीरे वाली शराबों के दर में भी कोई परिवर्तन नहीं किया गया है. यूपीएमएल की 42.8 डिग्री वाली शराब में पांच रुपये कमी आने के बाद कीमत 85 रुपये हो जाएगी।

प्रदेश में नहीं बढ़ेगी शराब की कीमत बता दें कि योगी सरकार ने नई आबकारी नीति 2024-25 में 50 हजार करोड़ से अधिक का राजस्व अर्जित करने का लक्ष्य रखा है. आबकारी आयुक्त ने कहा कि देसी शराब की विभिन्न कैटगरी को संक्षिप्त किया गया है. पहले देसी शराब की नौ श्रेणियां होती थीं. उनके दाम भी अलग-अलग होते थे. अब घटाकर चार श्रेणियों में कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि शराब की कीमतों में कमी करने के बावजूद राजस्व को बढ़ाने की नीति बनाई गई है।

आबकारी आयुक्त ने स्पष्ट की नीति नई आबकारी नीति में उत्तर प्रदेश की निर्भरता दूसरे राज्यों पर खत्म करने की है. सरकार की नीति शीरे वाली शराब की जगह ग्रेन (अनाज) वाली शराब को बढ़ावा देने की है. आबकारी आयुक्त ने कहा कि पहले ग्रेन अल्कोहल को हरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों से इम्पोर्ट किया जाता था. अब प्रदेश में बनने से इम्पोर्ट की बचत हो रही है. उन्होंने बताया कि दुनियाभर में ग्रेन अल्कोहल को सबसे ज्यादा गुणवत्ता युक्त माना जाता है. 36 डिग्री वाली यूपीएमएल की शराब में नई श्रेणी को भी जोड़ा गया है. इस फैसले से यूपी में जाम छलकाने वालों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button