दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त कार्यवाही, 20 भारी वाहन चालकों से 26000₹ अर्थदंड वसूले

भिलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राम गोपाल गर्ग एवं पुलिस मुख्यालय नया रायपुर के निर्देश पर एवं उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) सतीष ठाकुर, सदानंद विंधराज के नेतृत्व में यातायात पुलिस विभाग एवं परिवहन विभाग द्वारा भारी वाहन की सरप्राइज चेकिंग की गई।

गुरुवार को जामुल से पथरिया मार्ग पर भारी वाहन चालक जो यातायात नियम का पालन नहीं कर रहे हैं उनकी सरप्राइज चेकिंग यातायात विभाग एवं परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई ,कार्यवाही के दौरान 20 ऐसे भारी वाहन चालक थे जो यातायात नियम का पालन न कर वाहन चलाते हुए पाए गए जिन पर मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए ₹26000 अर्थदण्ड वसूल किया गया।

गुरुवार को इस कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस विभाग से निरीक्षक बोधिराम धीरे, निरीक्षक पी.डी. चंद्रा, परिवहन विभाग से निरीक्षक अरुणा साहू एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button