खास खबरछत्तीसगढ़देश-दुनियाफीचर्ड

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाई 16 सदस्यीय घोषणापत्र कमेटी, टीएस सिंहदेव होंगे इसके संयोजक

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र समिति गठित की है. इसकी अध्यक्षता पी चिदंबरम करेंगे. इस समिति में 16 सदस्य शामिल हैं…

नईदिल्ली (ए)। लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के मद्देनजर कांग्रेस एक्शन में दिख रही है. कांग्रेस ने शुक्रवार को घोषणापत्र समिति गठित की. इस संबंध में कांग्रेस महसचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने आगामी आम चुनाव 2024 के लिए तत्काल प्रभाव से घोषणापत्र समिति का गठन किया है।

कांग्रेस महसचिव की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, इस कमेटी का नेतृत्व पी चिदंबरम करेंगे. टीएस सिंहदेव को इसका संयोजक बनाया गया है. इस कमेटी में प्रियंका गांधी, सिद्धारमैया और शशि थरूर जैसे नेताओं को भी शामिल किया गया है।

इनके अलावा कमेटी में आनंद शर्मा, जयराम रमेश, गायखंगम, गौरव गोगोई, प्रवीण चक्रवर्ती, इमरान प्रतापगढ़ी, के राजू,ओमकार सिंह मरकाम, रंजीत रंजन,जिग्नेश मेवाणी और गुरदीप सप्पल को भी जगह दी गई है।

राष्ट्रीय गठबंधन समिति की थी गठित इससे पहले पार्टी ने इंडिया अलायंस में शामिल दलों के साथ आगामी आम चुनाव लिए सीट-बंटवारे की व्यवस्था पर चर्चा करने के लिए पांच सदस्यीय राष्ट्रीय गठबंधन समिति का गठन किया था. इस समिति की अध्यक्षता मोहन प्रकाश करेंगे।

पैनल में दो मुख्यमंत्रियों को किया था शामिल
इसके अलावा पैनल में दो पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और भूपेश बघेल को भी शामिल किया गया है. वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद और मुकुल वासनिक को भी पांच सदस्यीय समिति में जगह दी गई है. समिति का मुख्य उद्देश्य 2024 के संसदीय चुनाव के लिए सीटों को एडजस्ट करने के लिए गठबंधन में शामिल सहयोगी दलों के साथ बातचीत करना है।

एक्शन में कांग्रेस गौरतलब है कि हाल ही में इंडिया गठबंधन की चौथी मीटिंग के बाद से ही कांग्रेस एक्शन में है और आगामी चुनावों को लेकर तैयारी कर रही है. इससे पहले कांग्रेस आलाकमान ने यूपी, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में पार्टी के नेताओं के साथ ताबड़तोड़ बैठकें की थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button