दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मेघ गंगा ग्रुप का महानगर की तर्ज पर दुर्ग में फैशन शो और बॉलीवुड नाइट SPARSH-4 का आयोजन आज

दुर्ग। छत्तीसगढ़ की ख्यातिलब्ध संस्थान मेघ गंगा ग्रुप द्वारा साल-2023 को यादगार बनाने दुर्ग में फैशन शो और बॉलीवुड नाइट SPARSH-4 का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में बॉलीवुड के फेमस एक्टर शरमन जोशी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की भव्यता की चर्चा ट्विनसिटी भिलाई-दुर्ग में हो रही है। कार्यक्रम में शामिल होने लोग इंट्री पास का जुगाड़ भी जमा रहे हैं। ऐसा इसलिए कि पिछले कार्यक्रमों की शहर में खूब चर्चा हुई थी।

यह कार्यक्रम मेघ गंगा ग्रुप द्वारा संचालित अविश एडूकॉम, लाइफ केयर, महावीर ज्वेलर्स और जयदीप गैस एजेंसी भिलाई द्वारा आयोजित किया जाता रहा है। मेघ गंगा ग्रुप के चैयरमैन मनीष पारख ने बताया कि महानगर की तर्ज पर दुर्ग में भी फैशन शो और बॉलीवुड नाइट SPARSH-4 का आयोजन आज 24 दिसंबर को रखा गया है। आयोजन पृथ्वी पैलेस में होगा। कार्यक्रम में बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी शो-स्टापर होंगे। कार्यक्रम को भव्य बनाने सारी तैयारियां कर ली गई हैं। कार्यक्रम में बतौर अतिथि दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल और सीआरएम-एचपीसीएल पंकज प्रकाश रत्नपारखी शामिल होंगे।

संस्था के सीएमओ अविश पारख ने बताया कि फैशन शो और बॉलीवुड नाइट SPARSH-4 की तैयारी पिछले एक माह से स्टूडेंट्स एवं स्टाफ द्वारा की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि हमारी संस्था लाइफ केयर में आधुनिक स्वास्थ्य से संबंधित जांच की अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिसमें Advance MRI-3 Tesla Scanner, 128 Slices Cardiac CT Scanner, 4D Sonography, CBCT (Dental CT Scan) एवं Advanced Pathology Services शामिल है। सभी स्वास्थ्य सुविधाएं एक ही छत में मरीजों को मिलती है।

अविश एडुकाम के सीईओ निलेश पारख ने बताया कि अविश एडुकाम दुर्ग, रायपुर और भुनेश्वर में संचालित की जा रही है। यहां के छात्र नई टेक्नोलॉजी का उपयोग कर कीर्तिमान रच रहे हैं। उद्योग जगत में नई टेक्नोलॉजी के माध्यम से छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ा जा रहा है। अपने आर्ट और टेक्नोलॉजी के लिए अविश एडूकॉम मशहूर है। संस्था का उद्देश्य कौशल विकास के साथ लोगों को रोजगार से जोड़ना है। आधुनिक भारत की जागरुकता एवं युवाओं की रूचि के अनुरूप डिजाइनिंग को महत्व देते हुए कोर्स को बनाया गया है।

ग्रुप के डायरेक्टर नितेश पारख ने बताया कि संस्था का 25 साल का अनुभव है। छत्तीसगढ़ सहित देशभर में संस्था से प्रशिक्षत युवा रोजगार से जुड़ रहे हैं। यह संस्था के लिए बड़ी उपलब्धि है। छत्तीसगढ़ का संस्थान शैक्षणिक और औद्योगिक यात्रा 35000 वर्ग फुट, वाई-फाई परिसर, उद्योग विशिष्ट पाठ्यक्रम, खेल आयोजन, स्मार्ट लैब और एसी क्लास रूम, आईटी द्वारा प्रमाणित प्रशिक्षक, वर्ल्ड क्लास कोर्स वेयर, मुफ्त कैरियर और गृह परामर्श, व्यक्तित्व विकास सत्र, 70% प्रैक्टिकल और 30% थ्योरी लर्निंग के साथ संस्था युवाओं को प्रशिक्षित कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button