दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

विधायक रिकेश सेन के अपील का दिखा असर, स्कूल में तुलसी के पौधे के गुणों पर हुई कार्यशाला, विद्यार्थियों को बांटे गए तुलसी के पौधे

भिलाई। हैप्पी पब्लिक स्कूल वैशाली नगर भिलाई में दिनांक 23 दिसंबर 2023 को छात्र छात्राओं को तुलसी के पौधे बांटे गए। साथ ही साथ छात्र छात्राओं के मध्य औषधीय पौधों में विशेष तुलसी के पौधों के गुणों के बारे में जानकारी प्रदान करने के उद्देश से एक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में छात्र छात्राओं को तुलसी पौधे के औषधीय गुणों के साथ साथ भारतीय संस्कृति में तुलसी के पौधे की विशेषता से भी अवगत कराया गया।

छात्र छात्राएं इस कार्यक्रम में अति उत्साहित नजर आए और सभी ने बढ़ चढ़ कर इसमें हिस्सा भी लिया। कार्यक्रम का मूल उद्देश वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन के आह्वान एवं अपील जिसमें उनका मूल उद्देश्य स्कूली छात्र छात्राओं के बीच औषधीय पौधों में विशेष तुलसी के पौधों के महत्व की जानकारी प्रदान करना था।

नव उदय सत्संग समिति के त्रिदिवसीय आध्यात्मिक समारोह में पहुंचे रिकेश सेन, विधायक निधि से 10 लाख रूपये देने की घोषणा: राम नगर वार्ड-26 में आयोजित त्रिदिवसीय आध्यात्मिक सत्संग समारोह में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन शामिल हुए। नव उदय सत्संग समिति, आमीन माता महिला मंडल द्वारा आयोजित इस सत्संग समारोह में भजन प्रवचन कार्यक्रम में विधायक श्री सेन ने विधायक निधि से 10 लाख रूपये की घोषणा की ताकि समिति तक पहुंच मार्ग और भवन निर्माण हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button