दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

विधायक रिकेश सेन ने सुपेला संडे मार्केट का किया दौरा: सड़क पर बेतरतीबी खड़ी गाड़ियों को देख जताई नाराजगी, खुद गाड़ियां हटाईं और दुकानदार को दी समझाइश

भिलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन सुपेला संडे बाजार में लगने वाले जाम को खत्म करवाने का प्रयास कर रहे थे तभी उनके सुपेला में होने की खबर सुन दुर्ग से आए युवक अखिलेश यादव ने उनसे बात की। पैर व हाथ में आंशिक रूप से दिव्यांग इस युवक ने कहा कि मोदीजी और शाहजी ने अच्छे लोगों को टिकट दी इसलिए भाजपा जीती, उसने रिकेश सेन को देख कहा जनप्रतिनिधि आप जैसा ही होना चाहिए।

आज सुपेला संडे मार्केट में पहुंचे विधायक वैशाली नगर रिकेश सेन दौरा करने पहुंचे तो सड़क पर बेतरतीबी से खड़ी गाड़ियों को देख काफी नाराज़ हुए। उन्होंने खुद गाड़ियां हटाईं और दुकानदार को समझाइश भी दी।

सुपेला का संडे बाजार दुर्ग जिला प्रशासन के लिए वर्षों से बना हुआ है चैलेंज, विधायक रिकेश सेन ने संडे मार्केट में लगने वाले जाम की समस्या को गंभीरता से लेते हुए आज इस मार्केट का दौरा किया। उन्होंने कहा कि अगले रविवार से सुधर जाएगी व्यवस्था।

तेज डीजे बजाने वाले को दी समझाइश: ओल्ड दीनदयाल कालोनी शंकरा मेडिकल कॉलेज रोड पर स्थित एक बार में देर रात तक तेज डीजे के शोर और बेतरतीब पार्किंग की शिकायत पर बार संचालकों को मौके पर बुला विधायक रिकेश सेन ने व्यवस्था दुरूस्त करने के दिए निर्देश। उन्होंने बार संचालक से कहा कि “अब शिकायत नहीं आनी चाहिए।”

गौरतलब हो कि परीक्षा की नजदीकी और देर रात तक शोर शराबा होने की शिकायत दीनदयाल कालोनीवासियों ने आज रात कलश पूजन कार्यक्रम में पहुंचे वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन से की। बस फिर क्या, विधायक पैदल ही बार के बाहर पहुंचे और गार्ड से बार संचालक को बुलवा व्यवस्था सुधारने की चेतावनी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button