खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिंगल क्लिक के माध्यम से मजदूरों के खाते में हुकुमचंद मिल का बकाया पैसा 228 करोड़ रुपए किया ट्रांसफर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम हमारे श्रमिक भाइयों और बहनों की वर्षों की तपस्या उनके कई वर्षों के सपनों और संकल्पों का परिणाम है…

इंदौर (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इंदौर में आयोजित मजदूरों के हित को समर्पित कार्यक्रम में शामिल हुए जहां उन्होंने अपनी भावनाएं श्रमिकों के सामने प्रकट की. इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से मजदूरों के खाते में हुकुमचंद मिल का बकाया पैसा 228 करोड़ रुपए भी ट्रांसफर किया. यह पहली किस्त ट्रांसफर की गई है. इसके बाद भी आगे पैसा ट्रांसफर किया जाएगा. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदौर के श्रमिकों से क्या कहा आइये जानते हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत श्रमिकों के संबोधन के साथ की. उन्होंने कहा कि आज का यह कार्यक्रम हमारे श्रमिक भाइयों और बहनों की वर्षों की तपस्या उनके कई वर्षों के सपनों और संकल्पों का परिणाम है और मुझे खुशी है. नई सरकार नए मुख्यमंत्री को सभी का भरपूर आशीर्वाद मिलेगा. पीएम मोदी ने कहा कि गरीब का आशीर्वाद और उनका प्यार क्या कमाल कर सकता है कि मैं अच्छी तरह जानता हूं मुझे यकीन है मध्य प्रदेश की नई टीम आने वाले दिनों में ऐसी ही कई और उपलब्धियां हासिल करेगी।

पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें बताया गया है कि जब हुकुमचंद मिल के श्रमिकों के लिए पैकेज का ऐलान किया गया. इंदौर में उत्सव का माहौल हो गया. इस निर्णय ने हमारे श्रमिक भाइयों बहनों में त्योहारों के उल्लास और बढ़ा दिया है. आज का आयोजन इसलिए भी विशेष है क्योंकि आज अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती है. मध्य प्रदेश के साथ जी का संबंध उनकी आत्मीयता हम सभी जानते हैं सुशासन दिवस पर हुए इस कार्यक्रम के लिए मैं आप सभी को बधाई देता हूं, अपनी शुभकामनाएं देता मेरे परिवार जनों आज सांकेतिक तौर पर 224 करोड रुपए का चेक सौंपा गया है, आने वाले दिनों में यह राशि श्रमिक भाई बहनों तक पहुंचेगी।

पीएम ने कहा कि मैं जानता हूं कि आपने कई चुनौतियों का सामना किया लेकिन आपके सामने अब सुनहरे भविष्य की सुबह का सवेरा है. इंदौर के लोग 25 दिसंबर की तारीख को श्रमिकों को न्याय मिलने के तीन के तौर पर याद रखेंगे. उन्होंने कहा की  मैं आपके धैर्य के आगे नतमस्तक हूं आपके परिश्रम को प्रणाम करता हूं।

मेरे लिए देश में चार जातियां सबसे बड़ी है: पीएम आगे बोले, मैंने  हमेशा कहा है कि मेरे लिए देश में चार जातियां सबसे बड़ी है मेरा गरीब, मेरा युवा, मेरी माताएं बहने महिलाएं और मेरे किसान भाई बहन. मध्य प्रदेश की सरकार ने गरीबों का जीवन बदलने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए गरीबों की सेवा श्रमिकों का सम्मान और वंचितों को मदद  हमारी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि देश का श्रमिक सशक्त बने और समृद्ध भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे।

पीएम मोदी ने फिर की इंदौर की तारीफ: पीएम मोदी ने इंदौर की तारीफ भी की उन्होंने कहा की स्वच्छता और स्वाद के लिए मशहूर इंदौर कितने ही क्षेत्र में अग्रणी रहा है इंदौर के विकास में यहां के कपड़ा उद्योग की महत्वपूर्ण भूमिका रही यहां के 100 साल पुराने महाराजा तुकोजीराव क्लॉथ मार्केट की ऐतिहासिकता से आप सब परिचित है. शहर की पहली कॉटन मिल की स्थापना होलकर राजघराने ने की थी मालवा का कपास ब्रिटेन और कई यूरोपीय देशों में जाता था और वहां मिल में कपड़ा बनाया जाता था एक समय था जब इंदौर के बाजार देश विदेश में होती थी. यहां कपड़ा मिले रोजगार का बहुत बड़ा केंद्र बन गए थे. इन मेलों में काम करने वाले कई श्रमिक दूसरे राज्यों से आए और यहां घर बसाया जब इंदौर की तुलना मैनचेस्टर से होती थी।

पहले की सरकारों को बताया जिम्मेदार: पीएम ने आगे कहा कि लेकिन समय बदला और पहले की सरकारों की नीतियों का नुकसान इंदौर को भी उठाना पड़ा. डबल इंजन की सरकार इंदौर के उसे पुराने गौरव को फिर से लौटने का भी प्रयास कर रही है. भोपाल इंदौर के बीच इन्वेस्टमेंट कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है. इंदौर पीथमपुर इकोनामिक कॉरिडोर एवं मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क का विकास हो, विक्रम उद्योगपुरी में मेडिकल डिवाइस पार्क, धार जिले के भैंसुला में पीएम मित्र पार्क में सरकार द्वारा हजारों करोड़ रुपए का निवेश किया जा रहा है. इससे यहां पर रोजगार के हजारों नए अवसर बनने की संभावना है. उन्होंने कहा कि विकास के प्रोजेक्ट से यहां की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ेगी।

प्राकृतिक सुंदरता , ऐतिहासिक धरोहरों के लिए प्रसिद्ध है एमपी पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि एमपी का बहुत बड़ा क्षेत्र अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए अपनी ऐतिहासिक धरोहरों के लिए प्रसिद्ध है इंदौर समय एमपी के कई शहर विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन का प्रेरक उदाहरण बन रहे हैं. इंदौर में एशिया का सबसे बड़ा गोवर्धन प्लांट भी संचालित हो रहा है इलेक्ट्रॉनिक वाहनों के संचालक को बढ़ावा देने के लिए यहां ई चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विकास हो रहा है।

पीएम ने किया सोलर एनर्जी प्लांट के वर्चुअल भूमि पूजन : पीएम बोले आज मुझे सोलर एनर्जी प्लांट के वर्चुअल भूमि पूजन का अवसर मिला है इस प्लांट से हर महीने 4 करोड रुपए की बिजली बचेगी. मुझे खुशी है इस प्लांट के लिए ग्रीन बॉन्ड जारी कर लोगों से पैसा जुटाना जा रहा है ग्रीन बॉन्ड का यह प्रयास पर्यावरण की रक्षा में देश के नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने का एक और माध्यम बनेगा।

पीएम मोदी की गारंटी की बात : पीएम ने कहा कि चुनाव के दौरान हमने जो संकल्प लिए हमने जो गारंटी दी है, उसे पूरा करने के लिए राज्य सरकार तेजी से कम कर रही है. हर लाभार्थी तक सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा एमपी जगह-जगह पहुंच रही है. चुनाव की वजह से एमपी में यह यात्रा कुछ विलंब से शुरू हुई है, लेकिन उज्जैन से शुरू होने के कुछ ही दिन के भीतर इससे जुड़े 600 से भी अधिक कार्यक्रम हो चुके हैं.लाखों लोगों को इस यात्रा से सीधा लाभ मिल रहा है।

पीएम ने कहा कि मेरा एमपी के सभी लोगों से आग्रह है कि मोदी की गारंटी वाली गाड़ी जब आपके यहां आने वाली हो आप उसका भरपूर फायदा उठाइए. उसका लाभ लीजिए. कोई भी सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न हो हमारी यही कोशिश है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button