दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कूटरचित गेटपास के सहारे भिलाई इस्पात सयंत्र परिसर में प्रवेश कर ब्लास्ट फार्मेस-08 एरिया से 170 कि.ग्रा. कॉपर केबल को चोरी कर कार में छिपाकर ले जाते आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग रामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शहर अभिषेक झा तथा नगर पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में थाना भिलाई भट्ठी क्षेत्रांतर्गत में संपत्ती संबधों अपराधों पर अंकुश लगाकर चोरी के अपराधों में मशरूका को शत प्रतिशत बरामद करने का निर्देशित किया गया था। जिसके तारतम्य में स्थानीय थाना भिलाई भट्टी पुलिस एवं सीआईएसएफ यूनिट बीएसपी भिलाई की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही किया गया। दिनांक 24/12/2023 के 07:00 बजे एक सफेद रंग की वाहन कार होण्डा सीआरव्ही क्रंमाक CG 07 CN 3846 मेनगेट के आउट गेट से बाहर निकलने के लिए आई।

उक्त कार को सीआईएसएफ बल द्वारा रोककर गहनता से चेक करने के दौरान पाया गया कि कार की पिछली सीट के नीचे गुप्त केविटी बना हुआ है, जिसमें स्क्रैप कॉपर केबल भरे हुए है, कार चालक से पूछताछ करने पर उसके नाम संजय कुमार राठी निवासी नेवई का रहने वाला बताया जिससे सत्यापन हेतु बीएसपी प्लांट का गेटपास को
चेक किया गया, जिसमें गेटपास में संजय कुमार राठी का फोटो लगा हुआ और अन्य बीएसपी कार्मिक के नाम से गेटपास होना पाया गया, बीएसपी कार्मिक के गेटपास को कूटरचित कर छल करने के प्रयोजन से फर्जी गेटपास तैयार कर असली गेटपास के रूप में प्रयोग कर सयंत्र में प्रवेश किया गया। संजय राठी द्वारा वाहन कार होण्डा सीआरव्ही क्रमांक CG 07 CN 3846 को लक्ष्मी तांडी निवासी जोरातराई थाना उतई का होना बताकर तथा लक्ष्मी ताण्डी के साथ योजना बनाकर लक्ष्मी ताण्डी के द्वारा फर्जी गेटपास तैयार करवाया गया तथा उस फर्जी गेटपास के सहारे आरोपी संजय कुमार राठी उक्त कार को प्लांट के अंदर ले गया।

लक्ष्मी तांडी जो पूर्व से प्लांट के अंदर मौजूद था जो ब्लास्ट फार्मेस-08 के पास मिला एवं ब्लास्ट फार्नेस के पास से स्क्रैप कॉपर केबल को चोरी की नियत से कटर से काटकर कार में बनी गुप्त केवेट में छिपा कर संयत्र से बाहर ले जाने के दौरान वाहन कार सहित आरोपी संजय कुमार राठी को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 114 नग कॉपर केबल के टुकड़े कुल वजनी 170 कि.ग्रा. कॉपर केबल किमती करीबन 68000/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त वाहन कार होण्डा सीआरव्ही क्रमांक CG 07 CN 3846 को, तथा सयंत्र के भीतर प्रवेश करने का संयंत्र का कूटरचित गेटपास बरामद किया गया।

जिस पर थाना भिलाई भट्टी पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 153 / 2023 धारा 379,419, 465, 468, 471, 120बी, भादवि 25, 26 छ.ग. राज्य सुरक्षा अधि का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी संजय राठी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है, तथा शेष फरार आरोपी लक्ष्मी तांडी की पता तलाश जारी है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विपिन रंगारी, उप निरीक्षक एस. एन. सिंह,
प्र.आर. पुरूषोत्तम साहू एवं सीआईएसएफ यूनिट बीएसपी भिलाई की उल्लेखनीय भूमिका रही।

थाना भिलाई भट्टी, अपराध क्रमांक: 153/2023, धारा: 379,419,465, 468, 471, 120बी, भादवि.

नाम आरोपी: संजय कुमार राठी पिता स्व. विजय कुमार राठी उम्र 58 वर्ष पता लक्ष्मी पशु आहार के सामनें, मिनीमाता नगर थाना नेवई जिला दुर्ग (छ.ग.)

बरामद संपत्ति: 114 नग कॉपर केबल टुकड़े, किमती करीबन 68,000/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त वाहन होण्डा सीआरव्ही क्रंमाक CG 07 CN 3846 कीमत करीबन 5,00,000/- रूपये.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button