दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भगवान भोलेनाथ और काली माता के फोटो के साथ चिकन और अंडा का फोटो लगाकर व्यवसाय करने वाले के खिलाफ थाना में हुई शिकायत

भिलाई 3। भगवान भोलेनाथ, शिवलिंग और काली माता की तस्वीर के साथ चिकन और अंडा के चित्र के साथ बैनर पोस्टर लगाकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुरानी भिलाई थाना पुलिस मनीष शर्मा को  लिखित में शिक़ायत की है।

शिकायतकर्ता शैलेंद्र सोनी में बताया गया है कि भिलाई चरोदा में जीई रोड पर शिवा एग रोल नामक दुकान में दुकान मालिक के द्वारा पोस्टर में भगवान भोलेनाथ और काली माता के साथ में चिकन और अंडा का चित्र लगाकर धार्मिक भावनाओं को आहत किया जा रहा है। इसलिए शिवा बिरयानी एवं रोल सेंटर पर तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त दुकान से पोस्टर को हटाने एवं दुकान मालिक पर उचित कार्यवाही करने की मांग की है।

शिकायत करने वालों में शैलेंद्र सोनी विभाग संयोजक बजरंग दल, पुष्पराज सिंह जिला अखाड़ा प्रमुख बजरंग दल, जिला गोरक्षा प्रमुख विश्व हिंदू परिषद आदि बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button