खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यूट्यूब चैनल पर हुए 2 करोड़ सब्सक्राइबर्स, ऐसा कारनामा करने वाले बने विश्व के पहले नेता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अपनी बात जनता तक पहुंचाने के लिए वो इस माध्यम का भरपूर इस्तेमाल करते हैं…

नईदिल्ली (ए)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है. पीएम मोदी पूरी दुनिया में पहले ऐसे नेता बन गए जिनके यूट्यूब चैनल पर 2 करोड़ सब्सक्राइबर हो चुके हैं और इस मामले में वो विश्व के किसी अन्य नेता की तुलना में काफी आगे निकल गए हैं। पीएम मोदी का नरेंद्र मोदी के नाम से यूट्यूब चैनल है, जो व्यूज और सब्सक्राइबर्स के मामले में अपने समकक्षों से बहुत आगे निकल गया है. अगर उनके चैनल पर वीडियो व्यूज की बात की जाए तो उनके 4.5 बिलियन यानी 450 करोड़ व्यूज हो चुके हैं. इसके अलावा वो दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में भी शामिल हुए थे।

दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता मॉर्निंग कंसल्ट जैसे कई वैश्विक सर्वेक्षणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 75% से अधिक अप्रूवल रेटिंग के साथ सबसे लोकप्रिय वैश्विक नेता के रूप में दर्जा दिया है, जो उनके वैश्विक समकालीनों से कहीं ऊपर है. दूसरे नंबर पर मैक्सिको के प्रेसिडेंट ओब्राडोर हैं जिन्हें 66 प्रतिशत रेटिंग मिली. जबकि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को 37 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग मिली. इसी तरह नरेंद्र मोदी यूट्यूब चैनल भी व्यूज और सब्सक्राइबर्स के मामले में अपने वैश्विक समकालीनों के यूट्यूब चैनलों से कहीं आगे निकल गया है।

दूसरे सबसे अधिक फॉलोअर्स वाले विश्व के नेता ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सनोरा हैं, जिनके केवल 64 लाख फॉलोवर्स हैं लेकिन ये आंकड़ा नरेंद्र मोदी यूट्यूब चैनल के एक तिहाई से भी कम है. वहीं अगर व्यूज की बात की जाए तो दूसरे नंबर पर यूक्रेन राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की हैं. जिनके दिसंबर 2023 में 22.4 करोड़ व्यूज है और नरेंद्र मोदी यूट्यूब चैनल की तुलना में यहां 43 गुना फर्क नजर आता है।

सोशल मीडिया पर पीएम मोदी वहीं अगर सोशल मीडिया के दूसरे माध्यमों की अगर बात की जाए तो पीएम मोदी मोदी वहां भी काफी एक्टिव रहते हैं. पीएम मोदी के एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर 64 मिलियन फॉलोअर्स हैं. इंस्टाग्राम पर 82.7 मिलियन और फेसबुक पर 48 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button