दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई चरोदा निगम के भाजपा पार्षद सिरसा गेट में फ्लाई ओवर निर्माण और अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगाने विधायक को देंगे प्रस्ताव

भिलाई 3। भिलाई- चरोदा नगर निगम के भाजपा पार्षदों ने सिरसा गेट में भव्य मुख्य द्वार बनाने, चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगाने और ट्रैफिक व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए फ्लाई ओवर निर्माण का प्रस्ताव दिया है। साथ ही सिरसा गेट से उमदा तक गौरव पथ के बचे हुए काम को पूरा करने, ट्रांसपोर्ट नगर के अधूरे काम को पूरा करने, सभी वार्डों में कम से कम 15 से 20 लाख की लागत से नाली, सड़क और बिजली मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा गया है। इन प्रस्तावों की सूची बनाकर आने वाले दिनों में अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा को देंगे।

विधायक इन सारे प्रस्तावों को वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट के लिए भेजेंगे। उन्होंने निकायों के पार्षदों से उनके क्षेत्र की जनता के सहयोग के लिए विकास कार्यों का प्रस्ताव मांगा है। इसे बजट में शामिल किया जाएगा। उन्होंने
नगरीय निकायों के पार्षदों और पदाधिकारियों से नए और पुराने कार्यों की जानकारी मांगी है।

इसमें वह काम जो पहले प्रस्तावित रहे हैं, लेकिन शुरू नहीं हो पाए हैं और वार्डों की जरूरत के अनुसार होने वाले कार्यों को समाहित करने को कहा है। इसके लिए भाजपा पार्षदों की बुधवार को नेता प्रतिपक्ष के कक्ष में बैठक हुई। इसमें सांसद प्रतिनिधि विपिन चंद्राकर, नेता प्रतिपक्ष राम खिलावन वर्मा, चंद्रप्रकाश पांडेय, नंदनी जांगड़े, तुलसी
ध्रुव, निशा यादव, चंद्रकला चंद्राकर मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button