दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सुपेला संडे मार्केट में विधायक रिकेश सेन के निर्देश पर निगम ने की मार्किंग, आबंटित दुकानों की सीमा हुई निर्धारित

भिलाई। पिछले रविवार सुपेला के संडे मार्केट में अव्यवस्था देख वैशाली नगर विधायक खुद वहां पहुंचे और व्यापारियों से सहयोग की अपील करते हुए संडे बाजार में अतिक्रमण और अनावश्यक ठेले खोमचे लगवा जाम की स्थिति निर्मित करने वालों पर रविवार से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। आपको बता दें कि विधायक को इस दौरान शिकायत मिली थी कि बाजार के कई व्यवसायी खुद ठेले खोमचे लगवा कर किराया वसूलते हैं।

मार्केट की इस बदहाल अव्यवस्था पर विधायक रिकेश सेन ने नाराजगी जताते हुए मौके पर ही ऐलान किया था कि 31 अक्टूबर रविवार से मार्केट में गैरकानूनी ढंग से अतिक्रमण कर व्यवसाय करवाने वाले व्यापारियों की रजिस्ट्री शून्य करने जैसी कड़ी कार्रवाई होगी क्योंकि अवैध ठेले खोमचे और पसरा लगा व्यवसाय को बढ़ावा देने से मार्केट में जाम के हालात बन जाते हैं।

आपात स्थिति में इस मुख्य मार्ग से फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस आदि नहीं निकल पाती है जो कि शहर की व्यवस्था पर एक तरह से बदनुमा दाग प्रतीत होता है। श्री सेन ने तत्काल निगम प्रशासन को रविवार से मार्केट को पुनः व्यवस्थित बनाने निर्देश दिए थे। नतीजतन आज निगम अधिकारियों ने इस मार्केट में पहुंच कर मार्किंग की है। इस मार्किंग के बाहर दुकान, ठेला, पसरा, खोमचा या सामान फैला कर व्यवसाय करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। मार्केट में अवैध कब्जे पर निगम टीम निगरानी करते हुए उनके विरूद्ध लगातार कार्यवाही कर भी रही है।

सुपेला संडे मार्केट में मार्किग कर आबंटित दुकानों की सीमा निर्धारित की गयी है। निगम क्षेत्र में यातायात को बाधित करने वाले, सड़क पर किये गये अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण करने वालों पर शिकंजा कसते हुए निगम आयुक्त रोहित व्यास ने अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि नियम विरूद्ध निर्माण एवं अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्यवाही करें। निगम टीम ने अवैध कब्जाधारी को हिदायत दी है कि दुबारा कब्जा पाये जाने पर निगम द्वारा कानूनी कार्यवाही की जाएगी। सुपेला घड़ी चौक से गदा चौक तक यातायात को प्रभावित करने वाले संडे बाजार से वाहन आवागमन को सुगम बनाने सड़क पर होने वाले अतिक्रमित व्यापार, आबंटित दुकान के बाहर टीन टपरा से घेर कर किये गये अतिक्रमण सड़क पर तखत ठेला, गुमटी लगाकर बाधित करने वाले लोगों के विरूद्व सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

जोन आयुक्त जोन-1 एवं 2 की टीम ने गुरूवार को घड़ी चौक से नाला तक तथा नाले के बाद गदा चौक तक आबंटित दुकान के बाहर नाली सीमा तक सफेद पेंट से स्थायी मार्किग कर व्यापारियों को हिदायत दी है कि उक्त मार्किग के बाहर जितने भी ठेला, गुमटी, टीन टपरा से हुए सड़क पर अतिक्रमण को तत्काल खाली कर दें। आमागी रविवार को जोन 1 एवं 2 की टीम मार्किग के बाद किये जा रहे व्यवसाय की जाॅच कर सड़क पर पाये गये अवैध कब्जों की बेदखली एवं सड़क पर पाये गये विक्रय वस्तु की सामग्री को जब्ती की कार्यवाही करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button