खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

सिर्फ 50 रन बनाकर विराट कोहली कर लेंगे सचिन तेंदुलकर के महारिकार्ड की बराबरी

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में सिर्फ एक 50 प्लस स्कोर बनाकर विराट कोहली पूर्व भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर के ‘महारिकॉर्ड’ की बराबरी कर सकते हैं…

नईदिल्ली (ए)। विराट कोहली इन दिनों टेस्ट सीरीज़ के लिए दक्षिण अफ्रीका में मौजूद है. भारतीय टीम ने अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट एक पारी और 32 रनों से गंवा दिया था. हालांकि विराट कोहली ने भारत के लिए दूसरी पारी में 12 चौके और 1 छक्के की मदद से 76 रन बनाए थे, लेकिन कोई भी दूसरा बल्लेबाज़ उनका साथ नहीं दे पाया था. अब अगर कोहली अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में सिर्फ एक अर्धशतक लगा देते हैं तो वो दिग्गज सचिन तेंदुलकर के ‘महारिकॉर्ड’ की बराबरी कर लेंगे।

दरअसल भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर ने सेना (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में सबसे ज़्यादा बार 50 से ज़्यादा के स्कोर बनाए हैं. सचिन ने इन देशों में कुल 74 बार 50 से ज़्यादा का स्कोर किया है. लिस्ट में विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं, जो 73 बार सेना देशों में 50 से ज़्यादा का स्कोर कर चुके हैं।

अब अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अगर कोहली एक पारी में भी 50 रनों का आंकड़ा पार कर लेते हैं, तो वो सेना देशों में संयुक्त रूप से सबसे ज़्यादा 50 प्लस का स्कोर करने वाले बल्लेबाज़ बन जाएंगे. अगर कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दोनों पारियों में बैटिंग करते हुए 50 रनों का आंकड़ा पार कर लेते हैं, तो वो दिग्गज तेंदुलकर के रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

टीम इंडिया ने बुरी तरह गंवाया पहला टेस्ट दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया को एक पारी और 32 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी. मुकाबले में टीम इंडिया हर डिपार्टमेंट में फ्लॉप दिखी थी. बैटिंग में भारत के लिए पहली पारी में केएल राहुल ने 101 और विराट कोहली ने दूसरी पारी में 76 रन बनाए थे. इसके अलावा सभी भारतीय बल्लेबाज़ फ्लॉप रहे थे. अब दूसरा टेस्ट 03 जनवरी से खेला जाएगा. सीरीज़ ड्रॉ करवाने के लिए टीम इंडिया को दूसरा टेस्ट हरहाल में जीतना ही होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button