छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से ‘प्रकृति की ओर सोसायटी’ संस्था के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राज्य अतिथि गृह पहुना में ‘प्रकृति की ओर सोसायटी’ संस्था के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को राजधानी रायपुर स्थित गाँधी-नेहरू उद्यान में आयोजित प्रदेश स्तरीय फल-फूल-सब्जी प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने संस्था के सदस्यों को आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर ‘प्रकृति की ओर सोसाइटी’ संस्था के सचिव मोहन वर्ल्यानी, निर्भय धारीवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री से रायपुर प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राज्य अतिथि गृह पहुना में रायपुर प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय को प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने की बधाई दी और आशा जताई कि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के पथ पर अग्रसर होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया।

इस अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब से अध्यक्ष दामु आम्बेडारे, शगुफ्ता सीरीन, संजय शुक्ला, जावेद खान, भोलाराम सिंहा, मनोज नायक, दीपक पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button