दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

छत्तीसगढ़ प्रदेश कनौजिया सोनार समाज का चुनाव संपन्न, तारकेश्वर स्वर्णकार बने अध्यक्ष

भिलाई 3। छत्तीसगढ़ प्रदेश कनौजिया सोनार समाज का चुनाव रविवार को संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद राजेंद्र सोनी के द्वारा किया गया। सबसे पहले प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए लोगों को धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए श्री सोनी ने चुनाव संचालक परदेसी राम सोनी को एवं उनके सहयोगी भानु प्रसाद एवं सालिक राम सोनी व बच्चन सोनी को मंच पर आमंत्रित किया और चुनाव कराने हेतु आगे की कार्यवाही के लिए चुनाव संचालक परदेसी राम सोनी को मंच को सौंपते हुए राजेंद्र सोनी ने अपना स्थान ग्रहण किया।

सबसे पहले प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में तारकेश्वर स्वर्णकार का नाम गणेश सोनी के द्वारा प्रस्तावित किया गया तत्पश्चात उसके समर्थन के रुप में चंद्रिका प्रसाद, संजू सोनी राजेंद्र सोनी अविनाश सोनी दुर्गेश सोनी सदानंद सोनी एवं कई क्षेत्र से आए हुए पदाधिकारीयो ने समर्थन किया तत्पश्चात सचिव के चुनाव हेतु नाम प्रस्तावित किया गया।

जिस पर प्रस्तावक के रूप में सुरेंद्र स्वर्णकार दिलीप सोनी एवं ओम प्रकाश सोनी ने भागवत सोनी का प्रस्ताव रखा इसके समर्थन में गंडई से आए हुए डोमार सोनी एवं गंडई के विभिन्न पदाधिकारी ने समर्थन किया साथ ही डोंगरगढ़ से आए हुए भाइयों ने भी समर्थन किया तत्पश्चात कोषाध्यक्ष के लिए गणेश सोनी का नाम के लिए प्रस्तावक के रूप में चंद्रिका प्रसाद सोनी ने बात रखी जिसका समर्थन संजू सोनी गंडई से आए हुए डोमार सोनी एवं गंडई के समस्त पदाधिकारीयो ने समर्थन किया।

इस प्रकार अध्यक्ष के रूप में तारकेश्वर स्वर्णकार सचिव के रूप में भागवत प्रसाद सोनी एवं कोषाध्यक्ष के रूप में गणेश राम सोनी रायपुर का नाम सर्व सहमति से चुन लिया गया इस चुनाव प्रक्रिया में चुनाव संचालक परदेसी राम सोनी एवं सालिक राम सोनी भानु प्रसाद स्वर्णकार एवं इस चुनाव में अध्यक्षता कर रहे बच्चन सोनी द्वारा चुनाव को पूर्ण कराया गया एवं इन पदाधिकारी को चुनाव संचालक के द्वारा निर्वाचित घोषित किया गया और तीनों पदाधिकारी को शपत दिलाई गई।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित गंडई से लखन लाल कृष्ण कुमार सोनी गुलशन सोनी बीजाभाट से टोमन सोनी बेमेतरा से चंद्रकांत सोनी मनी सोनी भाटापारा से शंकर सोनी धमतरी से प्रेमेंद्र सोनी हेमराज सोनी दुर्ग से सुरेंद्र कुमार स्वर्णकार राजू सोनी प्रदीप सोनी रायपुर से दिलीप सोनी गणेश सोनी एवं भिलाई तीन से मोहित सोनी केशव सोनी लव कुश स्वर्णकार प्रेम नारायण सोनी चंद्रिका प्रसाद सोनी उत्तम सोनी दुर्गेश सोनी एवं विभिन्न क्षेत्रों से पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण सम्मिलित हुएं इस प्रकार निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button