खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

डेविड वार्नर ने टेस्ट क्रिकेट के बाद अब वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा

डेविड वॉर्नर टेस्ट क्रिकेट छोड़ने का एलान पहले ही कर चुके थे, अब उन्होंने वनडे क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया है. नए साल के पहले दिन उन्होंने यह एलान किया…

नईदिल्ली (ए)। ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने नए साल के पहले ही दिन एक बड़ा एलान कर दिया. उन्होंने सोमवार (1 जनवरी) को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह अब वनडे क्रिकेट से भी संन्यास ले रहे हैं. बता दें कि टेस्ट क्रिकेट छोड़ने का फैसला वह पहले ही कर चुके थे. सिडनी में तीन जनवरी से शुरू हो रहा पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच उनके करियर का आखिरी रेड बॉल गेम है।

वॉर्नर काफी पहले ही यह एलान कर चुके थे कि पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज उनके करियर की आखिरी टेस्ट सीरीज होगी. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उन्हें इस टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में खास फेयरवेल देने की भी तैयारी कर रही है. इसी बीच वॉर्नर ने अब वनडे क्रिकेट से भी रिटायरमेंट की जानकारी देकर सभी को चौंका दिया है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि अगर वह दो साल में टी20 क्रिकेट खेलते हुए पूरी तरह फिट रहते हैं और ऑस्ट्रेलिया को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में उनकी जरूरत होती है तो वह वनडे क्रिकेट में वापसी जरूर करेंगे।

क्या बोले डेविड वॉर्नर?
वॉर्नर ने कहा, ‘मैं निश्चित तौर पर वनडे क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं. यह कुछ ऐसा था, जो मैंने वर्ल्ड कप के दौरान ही सोच लिया था. आज मैंने फैसला कर लिया कि क्रिकेट के इस फॉर्मेट को भी अलविदा कहने का वक्त आ गया है. इस फैसले के बाद मुझे दुनियाभर की टी20 लीग में खेलने का मौका रहेगा. वैसे मैं जानता हूं कि चैंपियंस ट्रॉफी नजदीक ही है. अगर मैं आने वाले दो साल में अच्छा क्रिकेट खेलता रहा और ऑस्ट्रेलिया को मेरी जरूरत रही तो मैं उपलब्ध रहूंगा।’

डेविड वॉर्नर के वनडे और टेस्ट आंकड़े
वनडे क्रिकेट में डेविड वॉर्नर के नाम 6932 रन दर्ज हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 161 वनडे इंटरनेशनल खेले हैं. वह दो बार वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा भी रहे हैं. वनडे क्रिकेट में डेविड वॉर्नर का बल्लेबाजी औसत 45.30 और स्ट्राइक रेट 97.26 रहा है. वह इस फॉर्मेट में 22 शतक जमा चुके हैं. वहीं, टेस्ट क्रिकेट में उनके खाते में और ज्यादा रन दर्ज हैं. वॉर्नर ने 111 टेस्ट मैचों में 44.58 की औसत से 8695 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 26 शतक जड़े हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button