खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

आज केपटाउन में सीरीज बराबर करने के इरादे से उतरेगी भारतीय टीम, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव?

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला केपटाउन में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयनुसार आज दोपहर 2 बजे शुरू होगा. फिलहाल, भारतीय टीम 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से पीछे चल रही है…

नईदिल्ली (ए)। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट आज 3 जनवरी से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच मुकाबला केपटाउन में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयनुसार दोपहर 2 बजे शुरू होगा. फिलहाल, भारतीय टीम 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से पीछे चल रही है. साउथ अफ्रीका ने पहले टेस्ट में टीम इंडिया को पारी और 32 रनों से हराया था. बहरहाल, भारतीय टीम केपटाउन में सीरीज बराबरी करने के इरादे से उतरेगी. जबकि साउथ अफ्रीकी टीम सीरीज अपने नाम करना चाहेगी।

कैसी होगी केपटाउन की पिच? केपटाउन की पिच अपनी तेज गति और उछाल के लिए जानी जाती है. वहीं, इस पिच की कई तस्वीरें सामने आई हैं. इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि पिच पर घास छोड़ी गई है. यानी, तेज गेंदबाजों के लिए मदद होगी. वहीं, बल्लेबाजों के लिए चुनौती बढ़ जाएगी. ऐसा माना जा रहा है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी कर सकती है. नई गेंद से शुरूआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मिलेगी. हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, बल्लेबाजी आसानी होती जाएगी, लेकिन पिच से तेज गेंदबाजों को अच्छी मदद मिल सकती है।

कब, कहां और कैसे देखें लाइव? भारत और साउथ अफ्रीका के बीच केपटाउन टेस्ट भारतीय समयनुसार दोपहर 2 बजे शुरू होगा. भारतीय फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइल ब्रॉडकास्ट देख पाएंगे. वहीं, क्रिकेट फैंस डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठा पाएंगे. लेकिन डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मुकाबला देखने के लिए फैंस को सब्सक्रिप्शन लेना होगा, यानी पैसे देने होंगे।

भारत की संभावित प्लेइंग 11- रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह और मुकेश कुमार

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11- टोनी डी ज़ोरज़ी, डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्कराम, कीगन पीटरसन, डेविड बेडिंघम, वियान मुल्डर, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को जेनसन, कैगिसो रबाडा, गेराल्ड कोएत्ज़ी और नंद्रे बर्गर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button