दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

किराये के भवन में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों को रिक्त शासकीय भवनों में शिफ्ट किया जाए : कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा

दुर्ग। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने अधिकारियों की बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने जिले के मुरूम एवं रेत की अवैध उत्खनन के संबंध में जानकारी ली। साथ ही अनुविभागवार मुरूम एवं रेत उत्खनन हेतु स्थान चिन्हित करने संबंधित एस.डी.एम. को कहा। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र भवन की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को नगरीय निकाय एवं जनपद क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने कहा।

उन्होंने कहा कि किराये के भवन में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों को रिक्त शासकीय भवनों में शिफ्ट किया जाए। आई.आई.टी. क्षेत्र में स्ट्रीट लाईट एवं स्पीड ब्रेकर की व्यवस्था संबंधित विभागों के माध्यम से करायी जाए। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान नगरीय निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए जा रहे शिविरों में उज्जवला योजना के तहत लक्षित परिवारों को लाभान्वित करने, छुटे हुए सभी लोगांे का आयुष्मान, स्वास्थ्य परीक्षण, केसीसी कार्ड, आधार अपडेशन सहित फ्लैगशिप योजनाओं में शत्-प्रतिशत् पूर्ण करने के साथ ही हर घर जल मिशन योजना, नेचुरल फार्मी, स्वायल हेल्थ कार्ड, ड्रोन डेमोस्टेªशन, मेरी कहानी मेरी जुबानी, धरती कहे पुकार के, क्विज प्रतियोगिता, अभिनंदन पत्र, लैण्ड रिकार्ड शत्-प्रतिशत् डिजीलाइजेशन आदि में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

साथ ही शिविर के दौरान जानकारी पोर्टल में अनिवार्य रूप से एन्ट्री करने कहा है। उन्हांेने शिविर में स्वास्थ्य विभाग को लाभान्वित लोगों की उपचारवार स्क्रीनिंग बढ़ाने और कृषि विभाग को अधिक से अधिक ड्रोन डेमोस्टेªशन करने निर्देशित किया। बैठक में समय-सीमा के प्रकरण, मुख्यमंत्री अन्य पत्र, पीजीएन, कलेक्टर जनचौपाल के लंबित प्रकरणों की विभागवार अद्यतन जानकारी ली गई। सारथी एप के माध्यम से प्राप्त आवेदनों के निराकरण की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने अवगत कराया कि मुख्यमंत्री अन्य पत्र से संबंधित 1213 प्रकरण, कलेक्टर जनचौपाल से संबंधित 4988 प्रकरण, पीजीएन वेब द्वारा प्राप्त शिकायत के 1898, पोस्ट मेल द्वारा प्राप्त 4094 प्रकरण, सारथी एप के माध्यम से प्राप्त 3025 प्रकरण ेेेनिराकृत किये गये हैं।

बैठक में अपर कलेक्टर एवं नगर निगम भिलाई के आयुक्त रोहित व्यास, जिला पंचायत के सी.ई.ओ. अश्वनी देवांगन, अपर कलेक्टर गोकुल रावटे, बी.के. दुबे एवं योगिता देवांगन, सभी नगरीय निकायों के आयुक्त, सभी एस.डी.एम. व जनपद सी.ई.ओ. सहित समस्त विभाग के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button