खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आयुक्त अजय त्रिपाठी ने नीलामी को किया निरस्त: विश्वबैंक, मानसरोवर, वसुंधरा नगर और बजरंग पारा की भूमि का नीलामी का मामला, गिरोह बनाकर नीलामी में खरीदी की संभावना?

भिलाई 3। नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा द्वारा विश्व बैंक आवासीय योजना, मानसरोवर आवासीय योजना, वसुंधरा नगर उत्तर आवासीय योजना और बजरंग पारा के रिक्त भूखंडो के लिए दिनांक 3, 4 और 5 जनवरी 2024 को नीलामी की तारीख तय की गई है। बुधवार दिनांक 3 जनवरी को विश्वबैंक आवासीय योजना और मानसरोवर आवासीय योजना के लिए नीलामी की गई।

बुधवार को की गई नीलामी में गिरोह बनाकर रिक्त भूमि को एक दूसरे को दिलाने का खेल चलने की बात सामने आई है, उसके बाद भिलाई चरोदा निगम आयुक्त ने देर शाम आज 4 जनवरी और कल 5 जनवरी को होने वाली नीलामी पर रोक लगा दिया है। आयुक्त ने इसका लिखित आदेश भी जारी किया है।

मिली जानकारी के अनुसार इस नीलामी में गिरोह बनकर एक दूसरे से सेटिंग कर रिक्त भूमि को अपने लोगो को कम से कम रकम की बोली लगाकर दिलाने की जानकारी भिलाई चरोदा निगम आयुक्त को मिली है, उसके बाद आयुक्त ने नाराजगी जाहिर करते हुए आगे नीलामी को ही रद्द करने का आदेश जारी कर दिया है।

इस आदेश के बाद से निगमकर्मियों और जमीन खरीदी बिक्री गिरोह में हड़कंप मच गया है वही संभावना ये भी जताई जा रही है कि 3 जनवरी को हुए नीलामी को भी जांच कर निरस्त ना कर दिया जाए। अभी ये पूरी स्पष्ट नही हो पाया है की नीलामी निरस्त करने की मूल वजह क्या है लेकिन इस नीलामी की शिकायत आयुक्त तक पहुंची है उसके बाद की आयुक्त ने नीलामी को निरस्त किया है। निरस्त करने के और भी कारण हो सकते है।

नीलामी निरस्त की सूचना:

 

नीलामी सूचना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button