दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सीजीपीएससी घोटाले की सीबीआई जांच स्वागत योग्य – मनीष पाण्डेय

भिलाई। प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा सीजीपीएससी घोटाले पर कैबिनेट बैठक में सीबीआई जांच का निर्णय लेना स्वागतयोग्य कदम है। सरकार की यह सराहनीय पहल प्रदेश के हजारों सीजीपीएससी के अभ्यर्थियों के संघर्ष की जीत है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं रायपुर प्रभारी मनीष पाण्डेय ने कहा कि सरकार के इस फैसले से उक्त घोटाले की निष्पक्ष रूप से जांच हो पाएगी और अभ्यर्थियों को न्याय मिलेगा।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अभ्यर्थियों के हित के लिए संघर्ष किया था जिसका सुखद परिणाम देखने को मिला। श्री पाण्डेय ने कहा कि सीजीपीएससी घोटाले के विरोध में भाजयुमो द्वारा पूरे प्रदेशभर में व्यापक आंदोलन चलाया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button