दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

अयोध्या में श्रीराम मंदिर को लेकर एमआर फिल्मस 13 और 22 जनवरी को कराने जा रहे है भव्य कार्यक्रम, एक चिटठी सिया राम के नाम के लिए निकलेगी वाहन रैली, जो घूमेंगी पूरे छत्तीसगढ में

भिलाई। एमआर फिल्मस मनोज राजपूत ले आउट के डायरेक्टर मनोज राजपूत ने पत्रवार्ता में बताया कि आगामी 13 जनवरी को ग्रीन चौक से एतिहासिक रैली पत्र अभियान अयोध्या राम मंदिर के प्रति प्रेम व्यक्त करने के उद्देश्य को लेकर हमारे द्वारा पूरे छत्तीसगढ में 10 गाडियों का काफिला निकाला जा रहा है जिसे हरी झंडी दिखाने डिप्टी सीएम अरूण साव व डिप्टी सीएम विजय शर्मा को भी हमने आमंत्रण दिया है, साथ ही भाजपा विधायक गजेन्द्र यादव, ललित चन्द्राकर, रिकेश सेन सहित बडी संख्या में राम भक्त
व सनातन धर्म से जुडे लोग हमारे इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस वृहद कार्यक्रम में सभी संगठन को आमंत्रित करेंगे। एक दिन पहले दुर्ग के पूरे चौक चौराहों पर भगवान श्रीराम का झंडा लगाया जायेगा। इन झंडों के कारण
पूरा दुर्ग भगवामय होगा।

मनोज राजपूत ने आगे कहा कि राम के बिना किसी की मुक्ति होगा नही, हमसुबस से उठते है तो श्रीराम का नाम लेते है और सोते वक्त भी कहते है श्रीराम। ये हमारा सौगाग्य है कि आज वाकई में लगेगा की दीवाली बहुत छोटा
पर्व है, 22 जनवरी को जो पर्व होगा वह हिन्दुत्व का पर्व है, पूरे भारत का पर्व है, सारे सपने पूरे होंगे। इतने उत्साह के साथ ये कार्यक्रम रखा गया है। इसके साथ ही भिलाई टाउनशिप में भी 22 जनवरी को 50 बाई 50 फीट की भव्य रंगोली का आयोजन किया गया है जिसमें अयोध्या के राम मंदिर एवं भगवान राम के जीवन को उकेरा जायेगा एवं 60 फीट का भगवान राम का कटआउट लगाया जायेगा
और इसके साथ ही वृहद पैमाने पर दीप प्रज्जवलि किया जायेगा।

मनोज राजपूत ने आगे बताया कि पूरे छग मे जो गाडिया घूमेंगी उसमें एलईडी स्क्रीन भी लगा होगा उसके माध्यम से जहां भगवान राम के विषय में जानकारी दी जायेगी वहीं भजनों का प्रसारण भी होगा जिसे छत्तीसगढवासी देख पायेंगे व सुन पायेंगे। श्री राजपूत ने आगे कहा कि शुरू से ही उनका भगवान राम व भगवान हनुमान के प्रति गहरा लगाव रहा है। सेक्टर 9 में प्रत्येक मंगलवार को पिछले लंबे समय से इनके द्वारा विषाल भंडारा कराया जाता है, चूंकि वह
पेशे से व्यवसायी भी है और छॉलीवुड से जुडे हुए है। चूंकि आने वाला 22 जनवरी जो है वह दीपावली से भी बडा पर्व है, भगवान राम मंदिर का निर्माण हो गया है। कई पीढियां इसका इंतजार कर रही थी, पांच सौ साल पुराना पूर्वजों का सपना अब साकार हो रहा है। हमारा ये कार्यक्रम पूर्ण रूप से
आध्यात्मिक कार्यक्रम है, यह राजनैतिक कार्यक्रम नही है और हमारे इस कार्यक्रम में 10 हजार झंडे ग्रीन चौक
से लेकर राजेन्द्र चौक तक व दुर्ग शहर में लगाया जायेगा ताकि दुर्ग भगवामय दिखे।

इसमें काफी अत्यधिक लोग शामिल होंगे जो गाडिया हमारी घुमेंगी उसमें एक चिटठी सियाराम के नाम जिसमें रामभक्त अपने मन की भाव लिखकर हमारे इन गाडियों में लगे बॉक्स में डालेंगे, ये सारी गाडियां 21 जनवरी को दुर्ग वापस आयेगी और 22 जनवरी को अयोध्या पहुंच जायेगी जहां ये बॉक्स खोलकर उसमें की सभी चिटिठयां निकालकर भगवान राम के चरणों में रखा जायेगा। इस कार्यक्रम का आयोजन कराने का उद्देश्य ये है कि आने वाले पीढी को भगवान राम को और इस राममंदिर के बारे में पूरी जानकारी हो। मैं जो कुछ भी करता हूं मन से करता हूं। बचपन में हम लोग भगवान राम के बारे में काफी सुने है, एफएम में भी इस कार्यक्रम का प्रसारण होगा।

इस कार्यक्रम में नागपुर का धुमाल, घोडे, हाथी व खच्चर रहेंगे। आगामी 9 फरवरी को रिलीज होने जा रही है मनोज राजपूत की फिल्म गांव के जीरो शहर मा हिरो इस दौरान श्री राजपूत ने कहा कि अगले महिने 9 फरवरी को मेरी एक छत्तीसगढी फिल्म गांव के जीरो शहर मा हिरो आने वाली है। जो पूरे छत्तीसगढ में प्रदर्शित में होगी। इसके डायरेक्टर छॉलीवुड के बेहतरीन डायरेक्टर उत्तम तिवारी है जो कई हिट छत्तीसगढी फिल्मे बना चुके है।

यह फिल्म बेहतरीन कर्णप्रिय गानों से सुसज्जित है। जो एक एक कर इसके गाने यूटयूब में रिलीज होते जा रहे है जिसको लाखों लोग बहुत पसंद से सुन रहे है और देख रहे है। मेरी लोगों से अपील है कि लोग इस फिल्म को देखे और अपने घर परिवार को दिखाये, क्योंकि यह एक मोटिवेशनल फिल्म है, युवाओं को इस फिल्म से काफी प्रेरणा मिलेगी। ये फिल्म बनाने का मेरा ये उद्देष्य है कि हर युवा सभी बच्चे मेरे जैसे एक्टर और बिजनेस मेन बन सकते है। इस दौरान एम आर ले आउट के प्रबंधक संतोष भार्गव, डिजिटल मार्केटिंग के
करण बाघ, सेल्स एक्जिक्यूटिव मुक्ता बंसल, रोली चंद्राकर, मेन सुपरवाईजर कोमल साहू साहू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button