खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

टी20 सीरीज में अफगानिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया, 11 जनवरी को पहला मैच; जानें पूरा शेड्यूल?

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या नहीं दिखेंगे. दोनों स्टार खिलाड़ी चोटिल हैं. वहीं सिराज और बुमराह को रेस्ट मिलने की उम्मीद है…

नईदिल्ली (ए)। दक्षिण अफ्रीका के लंबे दौरे के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम को घर पर अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है. भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी से होगी. इस सीरीज में सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या नहीं दिखेंगे. दोनों स्टार खिलाड़ी चोटिल हैं. वहीं सिराज और बुमराह को रेस्ट मिलने की उम्मीद है. हालांकि, फैंस के लिए एक अच्छी खबर भी है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीरीज से विराट कोहली और रोहित शर्मा टी20 टीम में वापसी कर सकते हैं।

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच 11 जनवरी को मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद इंदौर के होल्कर स्टेडियम में 14 जनवरी को दोनों टीमें दूसरे टी20 में भिड़ेंगी. वहीं सीरीज का तीसरा व अंतिम टी20 मैच 17 जनवरी को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

रोहित और कोहली ने जताई टी20 खेलने की इच्छा सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली और नियमित कप्तान रोहित शर्मा ने खुद को टी20 फॉर्मेट के लिए उपलब्ध बताया है. रिपोर्ट के मुताबिक, कोहली और रोहित ने टी20 वर्ल्ड कप खेलने की इच्छा ज़ाहिर की है. बता दें कि चयन समिति की शुक्रवार को बैठक है. विराट और रोहित ने टी20 फॉर्मेट खेलने की इच्छा ज़ाहिर की है।

सिराज और बुमराह को मिलेगा आराम मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को आराम दिया जाएगा. वहीं मोहम्मद शमी भी इस सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे।

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल

पहला टी20- 11 जनवरी- मोहाली

दूसरा टी20- 14 जनवरी- इंदौर

तीसरा टी20- 17 जनवरी- बेंगलुरु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button