दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

वैशाली नगर विधानसभा के बारह वार्डों में विधायक रिकेश सेन ने बनाए प्रतिनिधि

भिलाई। विधायक रिकेश सेन ने वैशाली नगर विधानसभा में भिलाई निगम अंतर्गत बारह वार्डों में विधायक प्रतिनिधि की नियुक्ति की है। विधायक रिकेश सेन द्वारा इस संबंध में जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार निगम भिलाई के वार्ड 12 अवंती बाई भीखम सिंह राजपूत, वार्ड 13 कोहका देवेंद्र सिन्हा, वार्ड 14 में विवेकानंद कालोनी से दुर्गेश सोनी, शांति नगर से कुबेर शर्मा, कृपाल नगर से राजेश प्रधान, वार्ड 15 पुराना अंबेडकर नगर मुरलीधर गुलहाने, पुराना शांति नगर सड़क 1 से सड़क 9 से दिनेश चुरहे,

वार्ड 19 राजीव नगर महाराणा प्रताप साव, साहू पारा से संजय साहू, वार्ड 20 वैशाली नगर से नमिता हांडा, वार्ड 21 कैलाश नगर शशि कुमार भगत, वार्ड 21-22 ढांचा भवन से सुंदर विहार नैन टंडन, वार्ड 22 कुरूद बस्ती कंवल सिंह साहू, वार्ड 23 घासीदास नगर से निखिल सोनी, वार्ड 24 हाउसिंग बोर्ड प्रीति जाधव, फौजी नगर मोतीलाल श्रीवास्तव, वार्ड 25 जवाहर नगर से लक्ष्मण चौधरी, हाउसिंग बोर्ड सुनील जैन, 32 एकड़ कुलवंती सिंह को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।

विधायक रिकेश सेन ने प्रतिनिधियों को निर्देश दिया है कि वो अपने वार्ड के पार्षद/छाया पार्षद के सहयोग और सामंजस्य से जनसमस्या, विकास कार्यों सहित अन्य समस्याओं के संबंध में प्रस्ताव बना कर समय समय पर उन्हें दूर करवाने आवश्यक पहल करेंगे तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी की गारंटी तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनोपयोगी योजनाओं को अपने वार्ड में घर-घर पहुंचा वार्डवासियों को लाभान्वित करने अहम भूमिका निभाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button