छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सूरजपुर के जमदेई में शासन की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री वितरित की

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सूरजपुर जिले के जमदेई ग्राम में आयोजित अखिल भारतीय बिंझिया समाज के महासम्मेलन में विभिन्न हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ देते हुए सामाग्री तथा सहायता राशि का वितरण किया गया। जिसके अंतर्गत मछली पालन विभाग से 05 लोगो को आइस बॉक्स, 05 लोगो को मछली जाल प्रदान किया गया। समाज कल्याण विभाग से बीना देवांगन को निःशक्त विवाह प्रोत्साहन राशि दी गई। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह भी उपस्थित थे।

इसके अलावा एक हितग्राही को ट्राई साइकिल और तीन हितग्राहियों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 10 लोगों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया। खाद्य विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को पीएम उज्जवला गैस कनेक्शन प्रदान किया गया।

उद्यान विभाग द्वारा 05 लोगों को मिर्ची बीज का वितरण किया गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीवका मिशन के तहत 10 हितग्राहियों को चेक का वितरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button