खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

दिनेश कार्तिक को इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, कोचिंग स्टाफ का बनाया हिस्सा

दिनेश कार्तिक को इंग्लैंड क्रिकेट टीम की तरफ से अहम जिम्मेदारी मिली है. उन्हें इंग्लैंड लायंस का बैटिंग कंसल्टेंट बनाया गया है…

नईदिल्ली (ए)। भारतीय क्रिकेट दिनेश कार्तिक को इंग्लैंड ने अहम जिम्मेदारी सौंपी है. उन्होंने करीब 9 दिनों के लिए कोचिंग स्टाफ में शामिल किया गया है. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने कार्तिक को इंग्लैंड लायंस का बैटिंग कंसल्टेंट बनाने का फैसला किया है. इंग्लैंड क्रिकेट टीम टेस्ट सीरीज के लिए भारत दौरे पर आएगी. इससे पहले इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच मैच खेला जाना है. कार्तिक इस दौरान इंग्लैंड की खिलाड़ियों की बैटिंग में मदद करेंगे।

क्रिकइंफो की एक खबर के मुताबिक कार्तिक इंग्लैंड लायंस का बैटिंग कंसल्टेंट बनाया गया है. वे इंग्लैंड के खिलाड़ियों की भारत की परिस्थिति में बैटिंग करने को लेकर मदद करेंगे. इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच अहमदाबाद में मैच खेला जाएगा. कार्तिक टीम के हेड कोच नील किलेन, असिस्टेंट रिचर्ड डॉसन और कार्ल हॉपकिंसन के साथ काम करेंगे. कार्तिक इंग्लैंड के खिलाड़ियों को भारत की परिस्थिति में बैटिंग करने को लेकर टिप्स देंगे।

गौरतलब है कि भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इसका पहला मैच 25 जनवरी से हैदराबाद में आयोजित होगा. वहीं दूसरा मुकाबला 2 फरवरी से विशाखापट्टनम में खेला जाएगा. इस सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा. इससे पहले 12 जनवरी से इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच तीन अनऑफीशियल टेस्ट मैच खेले जाएंगे. ये तीनों मैच अहमदाबाद में आयोजित होंगे. इस सीरीज का पहला मैच 17 जनवरी से होगा. वहीं आखिरी मैच 1 फरवरी को खेला जाएगा. इससे पहले 12 जनवरी से प्रैक्टिस मैच खेला जाएगा।

इंग्लैंड लायंस टीम : जोश बोहनोन (कप्तान), केसी एल्ड्रिज, ब्रायडन कारसे, जैक कार्सन, जेम्स कोल्स, मैट फिशर, कीटन जेनिंग्स, टॉम लॉज़, एलेक्स लीज़, डैन मूसली, कैलम पार्किंसन, मैट पॉट्स, ओली प्राइस, जेम्स रेव, ओली रॉबिन्सन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button