दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

हाईवे पेट्रोलिंग के जवानों की सतर्कता से हाईवे में हादसा टाला, चलती गाड़ी में लगी आग को जवानों ने तत्काल बुझाया

भिलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राम गोपाल गर्ग के निर्देश में एवम उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) सतीष ठाकुर, सदानंद विंधराज के नेतृत्व में नेशनल हाईवे 53 में अंजोरा बाईपास से कुम्हारी टोल प्लाजा 40 किलोमीटर के बीच में चार हाईवे पेट्रोलिग तैनात किए गए हैं जो लगातार हाईवे में लगने वाले जाम सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद का कार्य करते आ रही है

आज दिनांक को शाम 6.30 बजे हाईवे 3 के बीच क्षेत्र मे जांजगीर क्षेत्र में एक SUV चलती कार में आग लग गई यह कार दुर्ग से रायपुर की ओर जा रही थी जिसमें परिवार बैठा हुआ था कार से धुआं उठते देख हाईवे पेट्रोलियम के जवानों के द्वारा कार को साइड लगवाया गया तब तक उस कर में आग लग गई थी।

जिसे तत्काल हाईवे पेट्रोलिंग में रखा फायर एग्जीबिशन एवं संसाधनों से आरक्षक नरेंद्र वर्मा एवं आरक्षक हेमंत नेताम के द्वारा आग पर काबू पाया गया और वाहन को धक्का देकर साइड लगाया गया जिससे हाईवे पेट्रोलिंग के जवानों को सूझबूझ से एक दुर्घटना टल गई और किसी प्रकार की जान माल की हानि नहीं हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button