दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने की धान उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण, निर्धारित अवधि तक सभी किसानों के धान खरीदने के दिये निर्देश

दुर्ग। जिले के नव पदस्थ कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज धान उपार्जन केंद्र सिरसा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यहाँ पर खरीदी की गई धान, धान की उठाव, स्टैग व्यवस्था, नमी मापी मशीन, बरदाना आदि की जानकारी ली। कलेक्टर ने मौके पर खरीदी की गई धान की आद्रता की माप नमी मापी मशीन से कराई।

उन्होंने तौल हेतु इलेक्ट्रॉनिक कांटा पर जोर देते हुए सभी उपार्जन केंद्रों में इसकी व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को जो किसान अभी तक धान नही बेच पाए हैं, उन्हें खरीदी के निर्धारित अवधि तक धान बेचने प्रेरित करने, धान बेच चुके छोटे किसानों का रकबा समर्पण कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने एस डी एम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार को आज सम्बंधित क्षेत्र के सभी धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा है। सिरसा उपार्जन केंद्र के प्रबंधक टुमेश साहू ने बताया कि केंद्र में 7776.40 क्विंटल धान खरीदी हुई है। जिसमे 456.40 क्विंटल मोटा, 425.60 क्विंटल पतला व 6894.40 क्विंटल सरना शामिल है। किसानों को राशि भुगतान हो गई है। उपार्जन केंद्र से सम्बंधित 996 किसान में से अब तक 830 किसान धान बेच चुके है।

इस अवसर पर खाद्य नियंत्रक सी पी दीपांकर, एस डी एम  मुकेश रावटे, तहसीलदार श्री गुप्ता, सी सी बी के नोडल अधिकारी एस के जोशी एवं सहकारिता व नान के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button