घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 15 जनवरी: कन्या राशि वालों के लिए मकर संक्रांति का प्रभाव मिश्रित रहेगा, कुछ संघर्ष की स्थिति रहेगी लेकिन बाहरी स्थान से संपर्क बनेंगे

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 राशियों में हर राशि का स्वामी ग्रह होता है, जिसके आधार पर ही राशिफल का आंकलन किया जाता है. आज सोमवार का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है, यह काफी हद तक ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर भी निर्भर करता है.15 जनवरी 2024 को मकर संक्रांति मनाई जाएगी. सूर्य का मकर राशि में प्रवेश करने पर मकर संक्रांति मनाई जाती है. ज्योतिष के अनुसार वैसे तो सूर्य देव और शनि देव आपस में एक दूसरे के शत्रु ग्रह हैं.  पिता पुत्र भले ही मनमुटाव रखें, लेकिन जब पिता अपने पुत्र के घर जाते हैं तो पुत्र अपने पिता का सम्मान करता ही है. मकर संक्रांति के दिन दान पुण्य का विशेष महत्व रहता है तथा तीर्थ में स्नान करने का भी शास्त्रों में विशेष महत्व बताया गया है.ज्योतिष गणना के अनुसार आइए जानते हैं, सोमवार 15 जनवरी, 2024 को मकर संक्रांति के दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा. आज किन्हें मिलेगा भाग्य का साथ और किन्हें होगी निराशा. यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल-

मेष (Aries)- मकर संक्रांति का दिन मेष राशि वालों के लिए बहुत शुभ रहने वाली है, उनके व्यवसाय और कार्य क्षेत्र में उन्नति होने के प्रबल योग बनेंगे अपने बुद्धि के बल पर समाज में अपने प्रतिष्ठा बनाने के योग बनेंगे तथा कुशाग्र बुद्धि के लिए विशेष प्रशंसा मिलेगी. संतान को लेकर भी समय अच्छा होगा तथा संतान की तेजस्विता से प्रशंसा आदि सुनने को मिलेगी.

वृषभ (Taurus)- वृषभ राशि वालों के लिए मकर संक्रांति धार्मिक कार्य संपन्न करने के विशेष योग बन रही है तथा अपने माता अथवा दादी से दान पुण्य करने के लिए यह विशेष अवसर है. इस समय किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन कर सकते हैं तथा आध्यात्मिक के प्रति उन्नति करने का भी अच्छा समय है. इससे पूजा पाठ इत्यादि में रुचि बढ़ेगी.

मिथुन (Gemini)- मिथुन राशि वालों के लिए मकर संक्रांति कुछ संघर्षकारी परिस्थितियों को उत्पन्न करेगी. ऐसे में बन्धुओं तथा भाई-बहन से मनमुटाव होने की संभावनाएं रहेंगी, अतः इनके साथ व्यर्थ विवाद में उलझने से बचें. कड़ी मेहनत करने के बाद भी शुभ परिणाम कुछ कम रहेंगे. धन की दृष्टि से आज का दिन थोड़ा बहुत लाभ देने वाला है. आज के दिन आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करना लाभकारी रहेगा.

कर्क (Cancer)- कर्क राशि वालों के लिए मकर संक्रांति अच्छी रहने वाली है. जीवनसाथी की ओर से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं. ससुराल पक्ष में भी संबंध मधुर बनेंगे तथा लाभ एवं पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य की दृष्टि से भी अच्छे लाभ के योग हैं, जीवनसाथी की छोटी-छोटी बातों को गंभीरता पूर्वक समझना से अधिक लाभ मिलेगा. पार्टनरशिप में काम करने से भी लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे.

सिंह (Leo)- सिंह राशि वालों के लिए मकर संक्रांति शत्रुओं पर विजय प्राप्ति के योग बना रहे हैं. लंबे समय से चले आ रहे कोर्ट केस के मुद्दे हाल हो सकते हैं तथा उसमें सकारात्मक परिणाम आने की प्रबल संभावनाएं रहेंगी. छिपे हुए शत्रुओं से सामना होगा, लेकिन शत्रु कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे, उनपर अपना दबदबा बनाने में कामयाब रहेंगे.

कन्या (Virgo)- कन्या राशि वालों के लिए मकर संक्रांति का प्रभाव मिश्रित रहेगा, कुछ संघर्ष की स्थिति रहेगी लेकिन बाहरी स्थान से संपर्क बनेंगे तथा सन्तान पक्ष से भी कुछ लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे. यदा कदा आकस्मिक खर्च के योग बन जाएंगे लेकिन बाहर स्थान से ही धन प्राप्ति के साधन भी बनते रहेंगे. जल में कुमकुम चावल और लाल फूल डालकर सूर्य को रोजाना अर्घ्य दें.

तुला (Libra)- तुला राशि वालों के लिए मकर संक्रांति पर प्रॉपर्टी और वाहन का योग बनेगा. यदि प्रॉपर्टी खरीदने का विचार हो तो अच्छी प्रॉपर्टी मिलने की संभावनाएं रहेगी और व्यवसाय में भी विशेष लाभ प्राप्ति के योग बनते रहेंगे. बड़े अधिकारियों से सम्मान मिलेगा तथा सहकर्मियों द्वारा भी प्रशंसा की जाएगी तथा उनका पूरा सहयोग आपके कार्य में मिलने वाला है.

वृश्चिक (Scorpio)- वृश्चिक राशि वालों के लिए मकर संक्रांति लंबे समय से करते आ रही मेहनत का शुभ परिणाम देने वाली है. लंबे समय से किसी प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे हो तो उसमें सफलता प्राप्ति के योग बनेंगे. गृहस्थ जीवन हो, जॉब हो या अपना व्यवसाय हो कड़ी मेहनत से उन्नत होने की प्रबल संभावनाएं बन रही है. शनि चालीसा पढ़ना विशेष लाभदायक रहेगा.

धनु (Sagittarius)- मकर संक्रांति धनु राशि वालों के लिए धन लाभ के रास्ते खोलने वाली है, यदि किसी धार्मिक संस्था से जुड़े हो जैसे की लोगों को तीर्थ यात्रा करने वाली फर्म इत्यादि हो तो उसमें धार्मिक कार्य करने से धन लाभ के योग बन रहे हैं. पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी तथा कहीं पर रुका हुआ कोई धन हो तो वह भी वापस मिलने की प्रबल संभावनाएं बन रही है. धर्म कर्म से जुड़े हुए लोग खास तौर पर वृद्ध व्यक्तियों के लिए समय अच्छा रहेगा, भक्ति कीर्तन आदि में समय बिताएंगे.

मकर (Capricorn)- मकर राशि वालों के लिए मकर संक्रांति आत्मविश्वास में वृद्धि करने वाली है. जीवनसाथी से आकस्मिक लाभ प्राप्ति के योग भी बना रहे हैं. छोटी-मोटी परेशानियां उतार-चढ़ाव आमतौर पर देखने को मिलते रहेंगे, यह कोई विशेष प्रकार की समस्या नहीं है. कभी-कभी मन थोड़ा विचलित हो सकता है जिसके लिए रुद्राष्टक का पाठ करना लाभ देगा.

कुम्भ (Aquarius)- कुंभ राशि वालों के लिए भी आज का दिन लाभ देने वाली रहेगा. वैवाहिक जीवन में परिस्थितियों अनुकूल होंगी तथा जीवनसाथी से भी शुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं. जॉब तथा व्यवसाय में धन लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे. व्यवसाय में वृद्धि होगी तथा नए कर्मचारी को स्थान देने का विचार कर सकते हैं जो निर्णय भविष्य में लाभ देने वाला होगा.

मीन (Pisces)- मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित प्रभाव वाला रहेगा. शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी तथा वैवाहिक जीवन में भी कुछ उतार-चढ़ाव उत्पन्न हो सकते हैं. जितना संभव हो झगड़ों से दूर रहने का प्रयास करें तथा व्यर्थ की बहस से दूरी बनाए रखें. आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें.

साभार: एबीपी न्यूज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button