दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

युवाओं को साथ जोड़ कर बदलाव का कार्यक्रम है युवोदय- कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी

दुर्ग। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में यूनिसेफ प्रोग्राम के तहत जिला स्तरीय गठित समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि युवोदय प्रशासन और युवा के बीच की कड़ी है। युवोदय युवा को साथ जोड़ कर बदलाव का कार्यक्रम है। जिला प्रशासन एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में युवोदय दुर्ग के दूत द्वारा जिले के स्वास्थ्य व्यवहारों के प्रति जागरूक करना एवं पोषण, एनीमिया, प्रसव पूर्व देखभाल और नशा मुक्ति, किशोर-किशोरी संपूर्ण स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं मानसिक स्वास्थ्य के समाधान के लिए विभिन्न क्षेत्रों में स्वयंसेवकों द्वारा सामाजिक और व्यवहार परिवर्तन के लिए काम कर रहे हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्वनी देवांगन, नगर निगम आयुक्त, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
युवोदय द्वारा शासन की योजनाओं को लोगों तक पहंुचाया जा रहा है। पोषण एवं स्वास्थ्य के साथ साथ जरूरी है कि आने वाली पीढ़ी को युवा नेतृत्व के लिए प्रेरित किया जाए, जिससे हिंसा, नशे एवं किसी भी मादक पदार्थ के सेवन को समाप्त किया जा सके। मानसिक विषय को चर्चा में लाना एवं स्वयंसेवा की भावना को बढ़ावा देने से समाज स्वस्थ एवं सुरक्षित व्यवहारों को अपना सकता है।

उन्होंने नगर निगम आयुक्तों, शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तिथिवार कैलेण्डर बनाकर यूनिसेफ के सहयोग से कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। इस मौके पर यूनिसेफ के विशेषज्ञ अभिषेक सिंह ने कहा कि युवोदय युवाओं के समर्पण और प्रभाव ने सकारात्मक परिवर्तन लाया है। यूनिसेफ इस प्रेरणादायक पहल को समर्थन और पोषित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button