खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

SBI को पछाड़ कर LIC ने किया नंबर-1 पर कब्जा, बनी सबसे बड़ी लिस्टेड सरकारी कंपनी

एलआईसी के शेयरों में हालिया कुछ दिनों में जबरदस्त रैली देखने को मिली है. इसके दम पर एलआईसी की वैल्यू में भी शानदार तेजी रिकॉर्ड की गई है…

नईदिल्ली (ए)। सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी के शेयरों में पिछले कुछ दिनों से शानदार रैली देखी जा रही है. आज जब बाजार में चौतरफा बिकवाली दिख रही है, एलआईसी का शेयर उसके बाद भी ग्रीन जोन में है. इस तेजी के दम पर एलआईसी अब शेयर बाजार में लिस्टेड सबसे बड़ी सरकारी कंपनी बन गई है. भारतीय जीवन बीमा निगम ने सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई को पछाड़ कर नंबर-1 पर कब्जा किया है।

बुधवार के कारोबार में दोनों प्रमुख सूचकांकों बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में 1-1 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. वहीं एलआईसी का शेयर करीब 1.25 फीसदी की तेजी के साथ 903 रुपये के पार कारोबार कर रहा है. करीब 2 साल पहले आए आईपीओ के बाद पहली बार एलआईसी का शेयर 900 रुपये के पार निकला है. आज कारोबार की शुरुआत में तो यह शेयर 918.45 रुपये के नए हाई लेवल पर ओपन हुआ था. यह एलआईसी के शेयर का नया 52-वीक हाई लेवल भी है।

भारतीय जीवन बीमा निगम के शेयरों में पिछले पांच दिनों में साढ़े सात फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है. वहीं एक महीने में यह सरकारी शेयर करीब 13 फीसदी ऊपर गया है. 6 महीने के हिसाब से शेयर 45 फीसदी से ज्यादा के फायदे में है. शेयरों में आई इस शानदार हालिया रैली के दम पर एलआईसी के मार्केट कैप में भी जबरदस्त तेजी आई है. अभी एलआईसी का मार्केट कैप 5.70 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है।

दूसरी ओर सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई के शेयरों में आज गिरावट देखी जा रही है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का शेयर दोपहर में करीब 2 फीसदी की गिरावट के साथ 625 रुपये के पास कारोबार कर रहा था. यह एसबीआई के 52-वीक हाई लेवल 660.40 रुपये से ठीक-ठाक नीचे है. इसके चलते एसबीआई का एमकैप कम होकर 5.58 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है. इस तरह एसबीआई को पीछे छोड़कर एलआईसी अब सबसे अधिक वैल्यू वाली सरकारी कंपनी बन गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button