दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सडक सुरक्षा माह का तीसरा दिन: परिवहन विभाग दुर्ग ने यातायात के नियमों के प्रति जागरूक कर 50 लोगों का बनाया लर्निंग लायसेंस, 18 जनवरी को साइंस कॉलेज में लगेगा शिविर

दुर्ग। सडक सुरक्षा माह के तीसरे दिन यातायात कार्यालय नेहरू नगर में लगाये गये प्रदर्शनीय में के.पी.एस. स्कूल नेहरू नगर, ज्योति स्कूल चरोदा एवं शकुनतला विद्यालय रामनगर सुपेला के कुल-426 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगण द्वारा प्रदर्शनीय का अवलोकन किया गया साथ ही यातायात नियम सड़क संकेत, रोड मार्किग, ट्राफिक सिग्नल, वाहन चलाते समय हम क्या नहीं करना चाहिए एवं किन किन बातो का ध्यान रखना चाहिए इसकी विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए स्कूली छात्र-छात्राओ से कहा गया कि जब आप आज स्कूल अपने घर जाये तो इन बातो को अपने परिजन, पडोसी, दोस्त, भाई, बहन को इन बातों को जरूर बताये एवं उनसे अपील करें की वाहन चलाते समय यातायात नियम का पालन करे।

आम नागरिकों एवं स्कूली छात्र-छात्राओ के लिए यातायात कार्यालय नेहरू नगर में यातायात नियम संबंधित मॉडल बैनर पोस्टर एवं यातायात गेम जोन बनाया गया है जिसमे उपस्थित छात्र-छा़त्र को आरक्षक विजय शर्मा द्वारा यातायात नियम संबंधी प्रशिक्षण प्रदान की गई एवं यातायात से संबंधित गेम एवं सही जोड़ी गेम खिलाया गया। जिसे खेलकर बच्चे बहुत उत्साहित हुए और खेल खेल में यातायात नियमों की जानकारी प्रदान हुई।

जागरूकता कार्यक्रम के तहत आज दिनांक ग्राम पौउवारा में आयोजित मंडई में अंजोर रथ में लगे एलईडी स्क्रीन में किन किन कारणों से सडक दुर्घटनाएं होती है वीडियो क्लीप के माध्यम से दिखाया गया व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामवासियों का यातायात नियम के प्रति जागरूक किया गया।

परिवहन विभाग द्वारा जेआरडी बहूउदद्देशीय विद्यालय दुर्ग में सड़क सुरक्षा के संबंध में निरीक्षक विष्णु ठाकुर के द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। ड्राइविंग लाइसेंस के उपयोगिता, लाइसेंस बनाने के लिए उम्र सीमा और आवश्यक दस्तावेज की भी जानकारी प्रदान की गई। प्रतिभागियों को बताया गया को वे लर्निंग लाइसेंस के लिए कितने आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है और बिना परिवहन कार्यालय आये ही परिवहन सुविधा केंद्र के माध्यम से तत्काल ही लर्निंग लाइसेंस प्राप्त कर सकते है, लगभग 300 छात्र छात्राओं ने इस जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए।

इसी प्रकार यातायात नियमों का पालन करने वाले को पुष्प देकर और चाकलेट देकर सम्मानित किया गया और नियमों का पालन नहीं करने वाले को स्वयं एवं दूसरे की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करने हेतु समझाईस दी गई। दिनांक 18.01.23 को साइंस कॉलेज दुर्ग में लर्निंग लाइसेंस शिविर आयोजित किया गया है।

अपीलः- आम नागरिको एवं परिजनों से यह अपील है कि अपने बच्चो को यातायात नियमों प्रति जागरूक करने एवं भविष्य में उन्हें यातायात नियम का पालन कर वाहन चलाने हेतु यातायात पुलिस द्वारा यातायात कार्यलय नेहरू नगर में लगाये गये प्रदर्शनीय का अवलोकन कराने जरूर लाये। यह प्रदर्शनीय प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से 1 बजे एवं शाम 5 बजे से 9 बजे तक सभी के लिए अवलोकन हेतु आ सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button