खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर पर डाक टिकट किया जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर स्मारक डाक टिकट जारी किया है. इसके साथ ही पीएम ने दुनिया भर में भगवान राम पर जारी टिकटों की एक पुस्तक भी जारी की…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर स्मारक डाक टिकट जारी किया है. इसके साथ ही पीएम ने दुनिया भर में भगवान राम पर जारी टिकटों की एक पुस्तक भी जारी की. 48 पेज की इस किताब में 20 देशों के टिकट हैं. पीएम मोदी ने कुल 6 डाक टिकट जारी किए हैं. इनमें राम मंदिर, भगवान गणेश, हनुमान, जटायु, केवटराज और मां शबरी शामिल हैं।

इस दौरान पीएम मोदी ने एक संदेश भी जारी किया. पीएम मोदी ने कहा, नमस्कार, राम राम… आज राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अभियान से जुड़े एक कार्यक्रम से जुड़ने का सौभाग्य मिला है. आज राम मंदिर को समर्पित 6 विशेष स्मारक डाक टिकट जारी किए गए हैं. विश्व के अलग अलग देशों में राम से जुड़े जो डाक टिकट जारी हुए हैं. उनका एलबम भी रिलीज हुआ है. मैं सभी रामभक्तों को बधाई देता हूं. पोस्टल स्टैंप का एक काम, उन्हें लिफाफों पर लगाना, उनकी मदद से पत्र, संदेश या जरूरी कागज भेजना. लेकिन ये पोस्टल स्टैंप एक अनोखी भूमिका निभाते हैं।

पीएम मोदी ने कहा, ये पोस्टल स्टैंप विचारों, इतिहास और ऐतिहासिक अवसरों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम भी होते हैं. जब कोई डाक टिकट जारी होता है, जब इसे कोई भेजता है,तो वह सिर्फ पत्र नहीं भेजता बल्कि पत्र के माध्यम से इतिहास के अंश को दूसरे तक पहुंचा देता है. ये सिर्फ कागज का टुकड़ा नहीं है. ये इतिहास की किताबों के रूपों और ऐतिहासिक क्षणों का छोटा रूप भी होते हैं. इनसे युवा पीढ़ी को भी बहुत कुछ जानने और सीखने को मिलता है. इन टिकट में राम मंदिर का भव्य चित्र है. पीएम मोदी ने कहा, इस काम में डाक विभाग को राम ट्रस्ट के साथ साथ संतों का भी साथ मिला है. मैं संतों को प्रणाम करता हूं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button