दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

चौथे दिन यातायात पुलिस द्वारा चौक चौराहो में 3500 लोगो को यातायात नियम संबंधित समझाईस देते हुए पाम्पलेट वितरण किया गया

भिलाई। सडक सुरक्षा माह के चौथे दिन यातायात कार्यालय नेहरू नगर में लगाये गये प्रदर्शनीय में फोरेबल्स पब्लिक स्कूल, खुर्सीपार,दिल्ली पब्लिक स्कूल पुलगांव, एसआरआई स्कूल कुम्हारी, खालसा पब्लिक स्कूल के.पी.एस स्कूल नेहरू नगर एवं शारदा विद्याालय वैशाली नगर के कुल-983 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगण द्वारा प्रदर्शनीय का अवलोकन किया गया साथ ही यातायात नियम सड़क संकेत, रोड मार्किग, ट्राफिक सिग्नल, वाहन चलाते समय हमें क्या नहीं करना चाहिए एवं किन किन बातो का ध्यान रखना चाहिए इसकी विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए स्कूली छात्र-छात्राओ से कहा गया कि जब आप आज यहाँ से अपने घर जाये तो इन बातो को अपने परिजन, पडोसी, दोस्त, भाई, बहन को इन बातों को जरूर बताये एवं उनसे अपील करें की वाहन चलाते समय यातायात नियम का पालन करे।

आम नागरिकों एवं स्कूली छात्र-छात्राओ के लिए यातायात कार्यालय नेहरू नगर में यातायात नियम संबंधित मॉडल बैनर पोस्टर एवं यातायात गेम जोन बनाया गया है जिसमे उपस्थित छात्र-छा़त्र को सहायक उप निरीक्षक राजमणि सिंह एवं आरक्षक विजय शर्मा द्वारा यातायात नियम संबंधी प्रशिक्षण प्रदान की गई एवं यातायात से संबंधित गेम एवं सही जोड़ी गेम खिलाया गया। जिसे खेलकर बच्चे बहुत उत्साहित हुए और खेल खेल में यातायात नियमों की जानकारी प्रदान हुई।

बाफना टोल प्लाजा में भारी एवं मध्यम वाहन चालको के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण किया गया जिसमें 150 वाहन चालको की जांच की गई।

जागरूकता कार्यक्रम के तहत आज दिनांक गुरूद्वारा चौक मे हेलमेट एवं सीट बेल्ट पहन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालको को यातायात पुलिस के द्वारा उपहार देकर सम्मानित किया गया तथा ग्राम गनियारी में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में अंजोर रथ में लगे एलईडी स्क्रीन में किन किन कारणों से सडक दुर्घटनाएं होती है वीडियो क्लीप के माध्यम से दिखाया गया व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामवासियों का यातायात नियम के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।

इसी प्रकार यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जयंती स्टेडियम में निरीक्षक पी.डी चन्द्रा एवं उनकी टीम के द्वारा प्रातः ठहलने वाले बुर्जग एवं खेल कूद करने वाले बच्चो तथा स्वामी आत्मानंद स्कूल ख़ुर्शीपार के बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी प्रदान करते हुए पाम्पलेट वितरण किया गया और भविष्य में वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने हेतु अपील की गई।

अपीलः- यातायात पुलिस के आम नागरिको एवं परिजनों से यह अपील है कि अपने बच्चों को यातायात नियमों प्रति जागरूक करने एवं भविष्य में उन्हें यातायात नियम का पालन कर वाहन चलाने हेतु यातायात पुलिस द्वारा लगाये गये प्रदर्शनीय का अवलोकन कराने जरूर लाये। यह प्रदर्शनीय प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 2 बजे एवं शाम 5 बजे से 8 बजे तक सभी के लिए अवलोकन हेतु आ सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button