दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सचिव ने वीडियोे कान्फेंसिंग के माध्यम से आवासीय परिसर हेतु की समीक्षा, दुर्ग कलेक्टर रही मौजूद

दुर्ग। सचिव (मंत्रीमण्डल), राष्ट्रपति भवन, भारत सरकार नई दिल्ली की अध्यक्षता में केन्द्रीय परियोजनाओं प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप (पीएमजी) के लंबित बिन्दुओं के संबंध में वीडियो कान्फेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा के दौरान कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी भी मौजूद थी। सचिव ने कलेक्टर को आईआईटी, भिलाई कैम्पस में आवासीय परिसर हेतु भूमि की वैकल्पित व्यवस्था संस्थान के निकट करने हेतु प्रयास करने के निर्देश दिए।

इस दौरान कलेक्टर ने बताया कि आईआईटी, भिलाई कैम्पस में आवासीय परिसर के लिए भूमि चयन प्रक्रियाधीन में है। समीक्षा के दौरान जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र मुख्य महाप्रबंधक हरिश सक्सेना भी मौजूद थे।

विभागीय परीक्षा के लिए अधिकारी कर्मचारी नियुक्त: उपायुक्त (रा) वास्ते आयुक्त दुर्ग से प्राप्त जानकारी अनुसार विभागीय परीक्षा 29 जनवरी से 05 फरवरी 2024 तक आयोजित की गई है। विभागीय परीक्षा के सुचारू रूप से सम्पादन हेतु अधिकारी एवं कर्मचारी नियुक्त किया गया है, जिसमें डिप्टी कलेक्टर दुर्ग लवकेश ध्रुव को परीक्षा केन्द्र एवं प्रश्न पत्र प्रभारी और लेखाधिकारी कार्यालय आयुक्त दुर्ग संभाग आर. एल. तारम को सहायक परीक्षा केन्द्र प्रभारी बनाया गया है।

इसी प्रकार नायब तहसीलदार दुर्ग अविनाश चौहान एवं नायब तहसीलदार चन्द्रशेखर चंद्राकर को वीक्षक (इन्वीजिलेटर), सहायक ग्रेड-03 एस. अभिषेक एवं सहायक ग्रेड-03 जितेन्द्र कुमार वर्मा को लिपिकीय हेतु, भृत्य मेघनाथ साहू एवं भृत्य भू-अभिलेख शाखा ईश्वरी साहू को उत्तर पुस्तिकाओं को पैकेट तैयार करने व डाकघर जाने एवं अन्य व्यवस्था हेतु नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button