खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

सनी देओल की गदर-3 को लेकर हलचल हुई तेज, डायरेक्टर अनिल शर्मा ने की पुष्टि

सनी देओल के फैंस के लिए अच्छी खबर आई है. गदर और गदर 2 के बाद अब गदर 3 बनाने का भी ऐलान हो गया है. गदर फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने खुद इसकी पुष्टि की है…

मुंबई (ए)। बॉलीवुड की सुपर डुपर हिट फिल्म ‘गदर-एक प्रेम कथा’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था. तारा सिंह का किरदार निभाने वाले सनी देओल की यह फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म की रिलीज के 22 साल बाद पिछले साल गदर-2 रिलीज हुई. इस फिल्म ने भी गदर की तरह बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया. इस बीच सनी देओल के फैंस के लिए बड़ी खबर आई है. गदर फ्रेंचाइजी के मेकर्स ने गदर-3 बनाने का भी ऐलान कर दिया है. यानी बड़े पर्दे पर एक बार फिर तारा सिंह का जलवा देखने को मिलेगा।

अनिल शर्मा ने की गदर 3 बनाने की पुष्टी पिंक विला की रिपोर्ट के मुताबिक, गदर और गदर 2 के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने गदर 3 बनाने की पुष्टी की है. इसकी कहानी भी लॉक कर दी गई है. इस फिल्म को ज़ी स्टूडियोज़ ने हरी झंडी दे दी है. पिंक विला ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि ज़ी स्टूडियोज़, अनिल शर्मा और सनी देओल के बीच कागजी कार्रवाई भी पूरी हो चुकी है. गदर-2 की रिलीज के बाद से ही डायरेक्टर अनिल शर्मा की टीम गदर-3 बनाने पर भी विचार कर रही थी।

दोनों फिल्मों से धमाकेदार होगी गदर 3 बताया जा रहा है कि गदर 3 भी भारत-पाकिस्तान की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी. मेकर्स ने बताया है कि यह फिल्म पहली दोनों फिल्मों से काफी अलग और धमाकेदार होगी. इसमें भी जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा. अगर सब कुछ योजना के हिसाब से हुआ तो इस फिल्म की शूटिंग 2025 में शुरू हो सकती है. अनिल शर्मा फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म ‘जर्नी’ की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म में उनके बेटे उत्कर्ष शर्मा और नाना पाटेकर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

बॉर्डर का भी बनेगा सीक्वल बता दें कि सनी देओल की सुपरहिट फिल्म बॉर्डर का भी सीक्वल बनेगा. यह फिल्म साल 1997 में आई थी, जो भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित थी. इस फिल्म ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाका किया, जिसे लोग आजतक नहीं भूले. बॉर्डर के अलावा सनी देओल फिलहाल लाहौर: 1947 की शूटिंग में बिजी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button