दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

चाट-गुपचुप ठेलों पर पहुंचे वैशाली नगर विधायक, कहा- रखनी होगी सफाई, बगैर ग्लब्स खाद्य परोसने पर एक हजार जुर्माना

भिलाई। क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों से लोगों को बचने और पिछले दिनों कोरोना संक्रमण के मद्देनजर आज शाम वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन शहर के मुख्य चौक चौराहों पर तथा बाजार क्षेत्र में लगने वाले चाट गुपचुप के ठेलों पर पहुंचे तो अनेक लोग बिना ग्लब्स के ग्राहकों को चाट गुपचुप सर्व करते मिले नतीजतन विधायक ने तत्काल निगम स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा को फोन लगा कर टीम भेज कर स्ट्रीट वेंडर्स को साफ सफाई का पूरा ध्यान रखने और लोगों को भी इस संबंध में जागरूक करने के निर्देश दिए।

विधायक रिकेश सेन ने स्वयं भी विडियो के माध्यम से लोगों से अपील की है कि वे साफ सफाई के अभाव में दूषित ढंग से खाद्य सामग्री विक्रय करने वालों को स्वयं भी सचेत करें और ऐसे लोगों की सूचना या शिकायत स्वयं करें ताकि इस दिशा में जनजागरण हो सके और विभिन्न संक्रामक रोगों से लोग सुरक्षित रहें। विधायक सेन ने विधानसभावासियों से निवेदन किया कि बहुत सारी अव्यवस्थाओं को दुरूस्त करने हम सभी लोग जागरूकता से छोटा छोटा सहयोग करें तो हमारा शहर स्वच्छ और संक्रमण से सुरक्षित होगा।

श्री सेन ने निगम स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि बिना ग्लब्स चाट गुपचुप और खाद्य सामाग्री परोसने वालों को समझाइश दें तथा जो नहीं मानते एक हजार रूपये का जुर्माना लगाएं। ऐसे दुषित खाद्य का सेवन करने वाले ग्राहकों से भी 500 रूपये का दण्ड वसूला जाए। विधायक ने वायरल विडियो में वाट्सअप नंबर प्रचारित कर लोगों से अपील भी की हैं कि वो ऐसे स्ट्रीट वेंडर्स और चाट गुपचुप खाने वाले ग्राहकों की शिकायत कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button