छत्तीसगढ़फीचर्ड

निगमायुक्त ने 7 सफाई ठेकेदारों पर लगाया 70 हजार का जुर्माना, एक सफाई ठेकेदार एवं सुपरवाइजर को निलंबन आदेश जारी करने के दिए निर्देश

निगम आयुक्त ने साथ सफाई ठेकेदारों पर लगाया 70000₹ का जुर्माना…एक सफाई ठेकेदार एवं एक सफाई सुपरवाइज़र को दिया निलंबन करने का आदेश…

रायपुर। नगर निगम बिरगांव में विशेष स्वच्छता अभियान के तहत आज निगम के वार्डों में आयुक्त निगम टीम के साथ सफाई का जायजा लेने सुबह 7:00 बजे से औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरन निर्धारित सफाई कर्मी से कम सफाई कर्मी उपलब्ध कराने एवम सफाई ठेकेदार द्वारा सफाई की मॉनिटरिंग नहीं करने के लिए 7 सफाई ठेकेदारों को ₹70000 का जुर्मांना लगाया गया साथ ही एक सफाई ठेकेदार एवम एक सफाई सुपरवाइज़र को लापरवाही के करण निलंबन का निर्देश दिया गया।

निगमायुक्त ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि सफाई कर्मचारियों के कमी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आज शनिवार को हुए कार्यवाही में मुख्य रूप से सफाई सुपरवाइज़र विकास चतुर्वेदी एवं सफाई ठेकेदार विशाल कोटवाल को निलंबन करने का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम के महापौर नंदलाल देवांगन एमआईसी सदस्य मोहम्मद रियाज एवम ओम प्रकाश साहू वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद कविता सुदन सिकली एवम वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद अश्विन यादव उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button