खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

अयोध्या पहुंचा 400 किलो का ताला, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को किया समर्पित

अलीगढ़ से ताला लेकर अयोध्या पहुंचीं महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती ने कहा कि इस ताले को भगवान रामलला को समर्पित किया गया है और यह ताला राम जन्मभूमि परिसर में रखा जाएगा…

अयोध्या (ए)। अयोध्या में होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में हर राम भक्त भगवान श्री राम को श्रद्धा भाव से कुछ ना कुछ भेंट करना चाहता है. इसी क्रम में अलीगढ़ से ताला आया है, क्योंकि अलीगढ़ बनाने के लिए ही मशहूर है. इस ताले की खास बात यह है कि इस ताले का वजन 405 किलो का है और इस ताले की लंबाई 10 फीट है. इस ताले को सत्य प्रकाश शर्मा ने बनाया है और इस ताले को बनाने वाले सत्य प्रकाश शर्मा का अभी हाल ही में देहांत भी हो गया है. उनकी इच्छा थी कि उनके द्वारा बनाए गए ताले को भगवान श्री रामलला को भेंट किया जाए।

इसके लिए अलीगढ़ के रहने वाली महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती आज शनिवार (20 जनवरी) को अयोध्या में पहुंची और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को उन्होंने यह ताला भेंट किया. महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती ने कहा कि इस ताले को भगवान रामलला को समर्पित किया गया है यह ताला राम जन्मभूमि परिसर में रखा जाएगा और साथ ही साथ कहा कि यह ताला उन विरोधियों के मुंह पर लगाने के लिए दिया है जो भगवान श्री राम का विरोध करते हैं. क्योंकि अब भगवान श्री राम का मंदिर बन करके तैयार हो गया है अब राम मंदिर के नाम पर विरोध नहीं करना चाहिए।

महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती ने कहा भगवान श्री राम का मंदिर बन करके तैयार हो गया है. अब इंतजार है हर किसी को भगवान श्री राम के मंदिर में विराजने का क्योंकि हर राम भक्तों का 500 वर्षों का सपना साकार होने जा रहा है. हर राम भक्त रामलला के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में कुछ ना कुछ अपने श्रद्धा भाव से प्राण प्रतिष्ठा में समर्पित करना चाहता है. कोई अगरबत्ती लेकर आ रहा है, तो कोई ताला लेकर के आ रहा है, तो कोई पैदल ही चला आ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button