छत्तीसगढ़फीचर्ड

स्कूल शिक्षा विभाग ने विद्यार्थी दुर्घटना बीमा के लिए 3.33 करोड़ रुपए का किया आबंटन

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने विद्यार्थी दुर्घटना बीमा योजनान्तर्गत द्वितीय किस्त के रूप में 3 करोड़ 33 लाख रुपए की राशि का आबंटन स्वीकृत किया है। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा इस संबंध में जिला कलेक्टरों को स्वीकृत आबंटित राशि का व्यय शासन द्वारा निर्धारित निर्देश व मापदंड का पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

दुर्घटना बीमा योजनांतर्गत स्वीकृत आबंटन में से जिला कोण्डागांव को 40 लाख, बलौदाबाजार को 19 लाख, दुर्ग, जगदलपुर को 17-17 लाख रूपए, दंतेवाड़ा को 16 लाख, रायपुर, जांजगीर-चांपा और कबीरधाम जिले को 15-15 लाख रूपए, रायगढ़, सूरजपुर और सुकमा जिले को 14-14 लाख रूपए, कोरबा को 13 लाख, धमतरी, बिलासपुर और बलरामपुर जिले को 12-12 लाख रूपए, मुंगेली को 11 लाख रूपए और सरगुजा जिले को 10 लाख रूपए आबंटित किए गए हैं।

इसी प्रकार जिला बेमेतरा को 9 लाख, महासमुंद को 8 लाख, गरियाबंद और जशपुर जिले को 7-7 लाख रूपए, बालोद को 6 लाख, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और सक्ती जिले को 5-5 लाख रूपए, राजनांदगांव, कोरिया जिले को 4-4 लाख रूपए, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, बीजापुर, कांकेर, सारंगढ़-बिलाईगढ़, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले को 2-2 लाख रूपए आबंटित किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button