खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पीएम मोदी ने नए मतदाताओं से की संवाद: भाजपा ने जारी की थीम सॉन्ग; सपने नहीं हकीकत बुनते हैं…तभी सब मोदी को चुनते हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नए मतदाताओं से संवाद साधा है. उन्होंने कहा है कि पहली बार वोट डालने वालों का मत देश की साख बढ़ाएगा. इसी मौके पर BJP का थीम सॉग लॉन्च हुआ है…

नईदिल्ली (ए)। साल 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने गुरुवार (25 जनवरी) को चुनावी अभियान के लिए थीम सॉग जारी किया. गीत की शुरुआत में कहा गया- हम सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं।बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसकी लॉन्चिंग का ऐलान करते हुए बताया कि यह थीम उन्हें लोगों के बीच से ही मिली है और बीजेपी ने जनता की इस भावना को अपनाया है. यह थीम ‘पीएम मोदी की गारंटी’ जनअभियान के अनुरूप है. पीएम मोदी के नवमतदाता सम्मेलन के दौरान इससे जुड़ा वीडियो भी जारी किया गया है जिसमें करोड़ों लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को दर्शाया गया।

‘PM मोदी ने रखा है सक्षम भारत का लक्ष्य’
बीजेपी अध्यक्ष ने इस दौरान 5,800 स्थानों से जुड़े वोटर्स का आभार जताया. जेपी नड्डा ने कहा- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हम सबके सामने बहुत ही जरूरी लक्ष्य रखा है और वह “सक्षम भारत, आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत” है. इस सपने को साकार करने का सामर्थ दुनिया ने देखा है और लोहा भी माना है. मुझे पूरा विश्वास है कि हम सक्षम भारत, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत बनकर रहेंगे।

‘PM मोदी ने रखा है सक्षम भारत का लक्ष्य’
बीजेपी अध्यक्ष ने इस दौरान 5,800 स्थानों से जुड़े वोटर्स का आभार जताया. जेपी नड्डा ने कहा- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हम सबके सामने बहुत ही जरूरी लक्ष्य रखा है और वह “सक्षम भारत, आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत” है. इस सपने को साकार करने का सामर्थ दुनिया ने देखा है और लोहा भी माना है. मुझे पूरा विश्वास है कि हम सक्षम भारत, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत बनकर रहेंगे।

दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में जिम्मेदारी निभानी होगी’ नए मतदाताओं से मुखातिब होने के दौरान पीएम मोदी ने कहा- मेरे जीवन में इतने सारे युवाओं के साथ संवाद करने का ये पहला अवसर है और शायद दुनिया के किसी भी राजनेता के लिए भी ये पहला अवसर है. 18 से 25 वर्ष की आयु ऐसी होती है जब किसी का भी जीवन बहुत से बदलावों का साक्षी बनता है. इन्हीं बदलावों के बीच आप सभी को एक और जिम्मेदारी साथ-साथ निभानी है. ये जिम्मेदारी दुनिया की सबसे बड़ी डेमोक्रेसी में भागीदारी की है।

‘आपका एक वोट भारत की साख बढ़ाएगा’ पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि ये कालचक्र दो वजहों से बहुत अहम है. पहला, आप सभी ऐसे समय में वोटर बने हैं, जब भारत का अमृतकाल शुरू हुआ है. दूसरा, कल 26 जनवरी को देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाएगा. अगले 25 साल आपके लिए भी और भारत के लिए भी दोनों के लिए ही महत्वपूर्ण है. आज जब देश 2047 तक विकसित भारत बनने के लक्ष्य पर काम कर रहा है तो आपका वोट ये तय करेगा कि भारत की दिशा क्या होगी. जिस तरह 1947 से 25 साल पहले भारत के नौजवानों पर देश को स्वतंत्र कराने का दारोमदार था, उसी तरह 2047 तक यानी 25 सालों में आप पर विकसित भारत के निर्माण की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि आपका एक वोट, भारत की साख और बढ़ाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button