खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एनसीसी के कार्यक्रम को करेंगे संबोधित, 2200 से अधिक कैडेट होंगे शामिल

पीएमओ के मुताबिक, वाइब्रेंट गांवों के 400 से अधिक सरपंच और देश के विभिन्न हिस्सों के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 100 से अधिक महिलाएं भी एनसीसी पीएम रैली में बतौर विशिष्ट अतिथि भाग लेंगी…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 4:30 बजे दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में वार्षिक एनसीसी पीएम रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बताया कि 2,200 से अधिक एनसीसी कैडेट और 24 देशों के युवा कैडेट इस वर्ष की रैली का हिस्सा होंगे। रैली में ‘अमृत काल की एनसीसी’ थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा, जिसमें युवा पीढ़ी के योगदान और सशक्तिकरण को प्रदर्शित किया जाएगा।

पीएमओ के मुताबिक, वाइब्रेंट गांवों के 400 से अधिक सरपंच और देश के विभिन्न हिस्सों के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 100 से अधिक महिलाएं भी एनसीसी पीएम रैली में बतौर विशिष्ट अतिथि भाग लेंगी।

गणतंत्र दिवस पर इस साल कुल 2,274 कैडेट दिल्ली में एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर का हिस्सा हैं। इस साल एनसीसी आर-डे कैंप का उद्घाटन उपराष्ट्रपति द्वारा किया गया था। आज एनसीसी पीएम रैली के साथ इसका समाप्त होगा। इस साल के एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर के लिए 2,274 कैडेट में 907 लड़कियां शामिल हैं।

इन कैडेटों में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्रशासित प्रदेशों के 122 के साथ-साथ पूर्वोत्तर के 177 कैडेट भी शामिल हैं। इसके अलावा यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत 25 मित्र देशों के कैडेट और अधिकारी भाग ले रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button