खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

SP मोहित गर्ग ‘पुलिस वीरता पुरस्कार’ से हुए पुरुस्कृत, छत्तीसगढ़ के पहले IPS जिन्हें 03 बार मिला राष्ट्रपति ‘‘पुलिस वीरता पदक’’

रायपुर। पुलिस अधीक्षक राजनंदगांव मोहित गर्ग अपने जिला बीजापुर में पुलिस अधीक्षक के पद् पर पदस्थापना के दौरान थाना भैरमगढ़ क्षेत्रान्तर्गत बोडगा के जंगल में सशस्त्र माओवादी की उपस्थिति की आसूचना पर जिला बीजापुर से दिनांक 06/02/2019 को पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के नेतृत्व में डीआरजी एवं एसटीएफ की टीम संयुक्त अभियान पर रवाना हुई। दिनांक 07/02/2019 को बोड़गा नाला के पास पुलिस और माओवादियों के बीच हुए मुठभेड़ में 05 पुरूष एवं 05 महिला कुल 10 माओवादी को मार गिराने एवं 11 नग कंट्रीमेड गन सहित विस्फोट सामग्री बरामद करने में सफलता मिली।

उक्त घटना में उत्कृष्ट कार्य के लिये पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग (भापुसे), उनि पिलूराम मण्डावी, सउनि जोगीराम पोड़ियाम, प्रआर/ हिड़मा पोड़ियामी, प्रआर प्रमोद कुड़ियम, प्रआर बलराम कश्यप, आर बिज्जू राम मज्जी, स्व) आर बुधराम हपका, आर लक्ष्मी नारायण मरपल्ली, आर मंगलू कुड़ियम को राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक से पुरस्कृत की घोषणा की गई थी जिसे दिनांक 26.01.2024 को राज्यपाल महोदय छत्तीसगढ़ के हाथों रायपुर में प्रदाय किया गया।

इससे पूर्व अन्य घटना में दिनांक 10.07.2016 को थाना बीजापुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम कोकड़ा पारा तुमनार में माओवादी विरोधी अभियान पर पुलिस पार्टी निकली थी जिसका नेतृत्व मोहित गर्ग द्वारा किया जा रहा था सर्चिंग के दौरान घात लगाकर बैठे माओवादियों के द्वारा पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। पुलिस और माओवादियों के बीच हुए मुठभेड़ में जवाबी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 04 माओवादियों को मार गिराने एवं 9-एम.एम. पिस्टल – 01 नग, 312 बोर कट्टा – 01 नग, भरमार बंदूक – 01 नग, मजल लोडिंग गन – 01 नग, बरामद करने में सफलता हासिल की जिसमें पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग को वर्ष 2019 में पहला राष्ट्रपति ‘‘पुलिस वीरता पदक’’ मिला था।

इसी प्रकार दिनांक 22.01.2017 को थाना बेदरे क्षेत्रांतर्गत ग्राम पदमेटा के जंगल में माओवादी विरोधी अभियान पर पुलिस पार्टी निकली थी जिसका नेतृत्व मोहित गर्ग द्वारा किया जा रहा था सर्चिंग के दौरान घात लगाकर बैठे माओवादियों के द्वारा पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग करने पर पुलिस द्वारा जवाबी कार्यवाही की गई। पुलिस और माओवादियों के बीच हुए मुठभेड़ में 02 माओवादियों को मार गिराने एवं .303 रायफल – 01 नग, 312 बोर कट्टा – 01 नग बरामद करने में सफलता मिली थी जिसमें पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग को वर्ष 2020 में दूसरी बार राष्ट्रपति ‘‘पुलिस वीरता पदक’’ मिला था।

ज्ञात हो की मोहित गर्ग छत्तीसगढ़ कैडर के 2013 बैच के आईपीएस हैं। मूल रुप से दिल्ली के रहने वाले है। श्री गर्ग इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद आईआईएम अहमदाबाद से एम.बी.ए. की पढ़ाई किये हैं। यूपीएससी में चयन से पहले उन्होंने करीब एक वर्ष तक आईटीसी में नौकरी भी की है। वर्तमान में मोहित गर्ग पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के पद पर पदस्थ हैं।

इससे पहले वे सी.एस.पी. बिलासपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीजापुर एवं पुलिस अधीक्षक के पद पर जिला गरियाबंद, बीजापुर, नारायणपुर, कबीरधाम, बलरामपुर में पदस्थ थे और सेनानी 14 वीं वाहिनी धनोरा बालोद, सेनानी 19वीं वाहिनी, छसबल जगदलपुर, सेनानी 16 वाहिनी छसबल नारायणपुर (अतिरिक्त प्रभार) के पद पर पदस्थ रह चुके हैं। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग छत्तीसगढ़ के पहले आईपीएस हैं जिन्हें 03 बार राष्ट्रपति ‘‘पुलिस वीरता पदक’’ पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button