खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

भारत की सबसे लंबी सुरंग में रेल संचालन का हुआ सफल ट्रायल, 1418 मीटर की ऊंचाई पर स्थित सुम्बड़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची ट्रेन तो लगे भारत माता की जय के नारे

रेलवे ने उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना में रामबन जिले के खड़ी से सुम्बड़ रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन का सफल ट्रायल किया है। इसमें ट्रेन देश की सबसे लंबी यातायात टनल (12.75) टी-49 से होते हुए 1418 मीटर की ऊंचाई पर स्थित सुम्बड़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची जहां भारत माता के जयघोष लगे…

श्रीनगर (ए)। भारतीय रेल ने कश्मीर को रेल नेटवर्क से देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने के अपने प्रयास में एक और कदम आगे बढ़ाया है। रेलवे ने उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना में रामबन जिले के खड़ी से सुम्बड़ रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन का सफल ट्रायल किया है। इसमें ट्रेन देश की सबसे लंबी यातायात टनल (12.75) टी-49 से होते हुए 1418 मीटर की ऊंचाई पर स्थित सुम्बड़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची जहां भारत माता के जयघोष लगे।

यूएसबीआरएल परियोजना के 111 किलोमीटर लंबे बनिहाल-कटड़ा रेल सेक्शन पर बनिहाल से खड़ी और सुम्बड़ परिचालन के लिए अब तैयार है। सीआरएस निरीक्षण के तहत खड़ी से सुम्बड़ रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन का ट्रायल सफल रहा। इसमें इलेक्ट्रिक इंजन को दौड़ाया गया। यूएसबीआरएल परियोजना में काम कर रही कोंकण रेलवे और इरकॉन के इंजीनियरों ने बताया कि खाड़ी व सुम्बड रेलवे स्टेशनों के बीच 25 केवी रेलवे विद्युतीकरण (आरओसीएस) का काम पूरा हो गया है। बता दे की तीन जनवरी को बनिहाल-खड़ी तक का निरीक्षण किया गया था।

खड़ी से सुम्बड़ तक ट्रेन का सफल ट्रायल होने के बाद अब रेलवे संगलदान रेलवे स्टेशन तक ट्रायल की तैयारी में है। संगलदान रेलवे स्टेशन पर ट्रैक, प्लेटफॉर्म व अन्य काम पूरा हो गया है। सुम्बड़ और संगलदान के पुल का काम भी कुछ दिनों में पूरा हो जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button