छत्तीसगढ़फीचर्ड

रायपुर पुलिस का नशे के विरूद्ध विशेष अभियान: जनवरी माह में गांजा, प्रतिबंधित नशीली टेबलेट/सिरप पर की 50 से अधिक कार्यवाही, 72 आरोपियों को भेजा गया जेल

रायपुर। राजधानी पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

माह जनवरी 2024 में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थानों की संयुक्त टीम द्वारा नशे के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 53 प्रकरणों में 72 आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों को जेल भेजा गया। नशे के सप्लाई नेटवर्क को ब्रेक करने के लिये गंभीरता से प्रत्येक मामले में गहन पूछताछ एवं तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है। इसी क्रम में संयुक्त टीम द्वारा 03 राज्यों महाराष्ट्र, मध्य-प्रदेश एवं उडीसा में रेड कार्यवाही किया गया।

देवेन्द्र नगर थाना एवं गंज थाना में 02 अलग – अलग मामलों में प्रतिबंधित नशीली कोड़िन सिरप सप्लाई करने वाले आरोपियों मोह. अहमद, डोमार उर्फ पिंटू, मोह. साजिद खान, मोह. वसीम मेमन, साजिद रजा एवं अभिजीत वाजपेयी निवासी रायपुर के विरूद्ध कार्यवाही कर उनसे 234 शीशी प्रतिबंधित नशीली सिरप जप्त किया गया।

जिनसे गहन पूछताछ एवं तकनीकी विश्लेषण करने पर उनके द्वारा सामाग्री महाराष्ट्र के नागपुर से मंगाना पाया गया। जिस पर नागपुर में रेड कार्यवाही कर 01 अंतर्राज्यीय तस्करी करने वाले आरोपी कमलेश उपाध्याय सहित कुल 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 2994 शीशी प्रतिबंधित नशीली कोड़िन सिरप तथा 04 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती 8,07,270/- रूपये जप्त कर कार्यवाही किया गया।

थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत नशीली टेबलेट बिक्री करने वाले आरोपी मोह0 सलमान शाह निवासी अमिरती थाना गुड जिला रींवा (म.प्र.) को गिरफ्तार किया गया था एवं उसके पास से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट स्पासमो जप्त किया गया था। आरोपी से कड़ाई से पूछताछ करने पर प्रतिबंधित टेबलेट को जिला रींवा (म.प्र.) के छोटी गोरभी स्थित मेडिकल स्टोर से खरीद कर लाना एवं रायपुर में अधिक दाम पर प्रतिबंधित टेबलेट को बिक्री करना बताया गया।

जिस पर थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा जिला रींवा (मध्य-प्रदेश) के छोटी गोरभी स्थित मेडिकल स्टोर में रेड कार्यवाही कर 02 अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 330 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट स्पासमो जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध नारकोटिक्स एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया।

रायपुर पुलिस द्वारा गंाजा तस्करी पर बड़ी कार्यवाही करते हुए 02 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों उत्तर-प्रदेश निवासी मोनिश कुरैशी एवं साहिल खान तथा अमलेश्वर जिला दुर्ग निवासी आरोपी भोजराम साहू उर्फ भोलू सहित कुल 03 आरोपियों को गंज थाना क्षेत्रांतर्गत गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे सेे कुल 02 क्विंटल 15 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 21,50,000/-रूपये तथा गांजा तस्करी में प्रयुक्त टाटा एस वाहन क्रमांक सी जी/04/एन एल/2559 एवं 88 नग हेलमेट कीमती लगभग 6,00,000/- रूपये जुमला कीमती लगभग 27,50,000/- रूपये जप्त किया गया।

रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए माह जनवरी 2024 में 53 प्रकरणों में 04 अंतर्राज्यीय सहित कुल 72 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया एवं उनके कब्जे से 04 क्ंिवटल 746 ग्राम गांजा, 3498 शीशी प्रतिबंधित नशीली सिरप एवं 4301 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जप्त किया गया। अन्य प्रकरणों में भी प्रभावी विवेचना करते हुए गिरफ्तार आरोपियों से इस काले कारोबार में जुड़े अन्य आरोपियों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ की जा रहीं है साथ ही एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम द्वारा गांजा, प्रतिबंधित नशीली टेबलेट/सिरप की सप्लाई में पूर्व मे जेल गये आरोपियों पर कड़ी नजर रखीं जा रही है।

जिससे यह आरोपी पुनः नशे की सामाग्री सप्लाई करने के व्यवसाय में पुनः सक्रिय न हो। नारकोटिक्स एक्ट के समस्त मामलों में बारिकी से तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है जिससे कि गांजा, प्रतिबंधित नशीली टेबलेट/सिरप की सप्लाई चैन से जुड़े सभी व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की जा सकेे। मामलों में नारकोटिक्स कर तकनीकी विश्लेषण व अन्य माध्यमों से आरोपियों की पतासाजी कर सप्लाई चैन पर कार्यवाही की जा रहीं है। रायपुर पुलिस का नशे के विरूद्ध विशेष अभियान सतत जारी रहेगा।

इसी प्रकार रायपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध विशेष अभियान चलाते हुए समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुए धारा 34(2) आबकारी एक्ट के 122 प्रकरणों में 122 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध रूप से कुल 6,60,260 बल्क लीटर देशी/अंग्रेजी/कच्ची शराब जप्त किया गया।

धारा 34(1) आबकारी एक्ट के 60 प्रकरणों में 60 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध रूप से कुल 1,40,400 बल्क लीटर देशी/अंग्रेजी शराब जप्त किया गया। इसी प्रकार धारा 36(सी) आबकारी एक्ट के 194 प्रकरणों में 205 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button