खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को श्री कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह में शामिल होने का दिया निमंत्रण, पीएम मोदी ने न्योते को स्वीकार करके उन्हें धन्यवाद किया

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रधानमंत्री को न्योता भेजा तो पीएम मोदी ने भी उन्हें धन्यवाद किया…

नईदिल्ली (ए)। कांग्रेस पार्टी के नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को श्री कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया है. वहीं, पीएम मोदी ने इस न्योते को स्वीकार करके उन्हें धन्यवाद किया. इस बात की जानकारी खुद कांग्रेस नेता ने दी।

कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विवटर) पर पीएम मोदी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, “19 फरवरी को आयोजित “श्री कल्कि धाम” के शिलान्यास समारोह में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री, आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी को आमंत्रित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, मेरे इस पवित्र “भाव” को स्वीकार करने के लिये माननीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार एवं साधुवाद।”

उनकी इस पोस्ट का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा, “आस्था और भक्ति से जुड़े इस पावन अवसर का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है. निमंत्रण के लिए आपका हृदय से आभार आचार्य प्रमोद कृष्णम जी।”

पीएम मोदी के अभार का जवाब देते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, “श्री हरि विष्णु के “दशम” और अंतिम अवतार भगवान श्री कल्कि नारायण की अवतरण स्थली संभल की पावन धरा पर आपका स्वागत है प्रभु।”

सोशल मीडिया पर निष्कासन की अफवाह: आचार्य प्रमोद कृष्णम की पीएम मोदी से इस मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर एक लेटर वायरल होने लगा, जिसमें कहा गया कि कांग्रेस ने उन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया. हालांकि कांग्रेस की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button