दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सगी मां और सौतेले पिता ने 4 वर्षीय मासूम बेटे को इतना मारा की हो गई मौत, मार से फट गई थी पेट की अतड़ियां, दोनो आरोपी गिरफ्तार

 मां बाप ने अपने चार साल के मासूम बच्चे को इतना मारा की चली गई उसकी जान. हैरानी वाली बात ये है कि पिता सौतेला था लेकिन मां सगी थी. फिर भी उसने अपने जिगर के टुकड़े को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई…

भिलाई। कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकर नगर की एक महिला ने अपने दूसरे पति के साथ मिलकर अपने ही 4 साल के मासूम बच्चे को मौत के घाट उतार दिया. दोनों पति पत्नी ने लात घूसों से बच्चे के पेट में इतना पीटा कि उसकी अतडी फट गई और उसकी मौत हो गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अभिषेक झा ने बताया कि कुम्हारी थाना क्षेत्र का है। आरोपी महिला का नाम गायत्री साहू है जिसकी उम्र 28 साल है तथा आरोपी पुरुष का नाम मनप्रीत सिंह है जिसकी उम्र 26 साल है। करीब 8 महीने पहले मनप्रीत गायत्री को अपनी पत्नी बनाकर कुम्हारी में ही किराए के मकान में साथ रहने लगा था, गायत्री के साथ उसका 4 साल का बेटा और 8 साल की बेटी भी रहती थी लेकिन मनप्रीत अपने सौतेले बेटे जगदीप सिंह के साथ रोज मारपीट करता था।

लगातार मारपीट के कारण उसके मकान मालिक ने उससे घर खाली करवा दिया। इसके बाद वे लोग शंकर नगर कुम्हारी में किराये पर रहने लगे थे वहां पर भी सौतेला पिता बच्चे के साथ मारपीट करने लगा।

31 जनवरी की रात को आरोपी मां और सौतेले पिता दोनों ने बच्चे की जमकर बहुत पिटाई कर दी. दूसरे दिन बच्चे के पेट में तेज दर्द हुआ. इसके बाद दोनों उसे अस्पताल लेकर गए. जहां इलाज के दौरान गुरुवार को बच्चे की मौत हो गई. बच्चे के शव को वापस लाने के बाद दोनों उसके अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। इसी दौरान उनके पड़ोसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी।

सूचना मिलते ही कुम्हारी पुलिस हरकत में आई और पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसका पोस्टमॉर्टम कराया. शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में बच्चे के पेट की अतड़ियां फटने का खुलासा हुआ जिससे उसकी मौत हो गई।

पीएम रिपोर्ट के आधार पर आरोपी मां और सौतेले पिता को हिरासत में ले लिया गया है। दोनो पर धारा 201, 302, 34 के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button