खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

“ऑपरेशन मुस्कान” के तहत गुम बच्चों को खोज निकालने में राज्य पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, राज्यभर के 504 गुमशुदा बच्चों को किया दस्तयाब

रायपुर। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा के निर्देशन पर गुमशुदा बच्चों की पतासाजी हेतु प्रदेशव्यापी अभियान ऑपरेशन मुस्कान दिनांक 01 जनवरी से 31 जनवरी, 2024 तक चलाया गया, जिसमें राज्य पुलिस को अच्छी सफलता मिली है। ऑपरेशन मुस्कान के प्रभावी संचालन के संबंध में पुलिस मुख्यालय द्वारा जिलों को विभिन्न दिशा-निर्देश दिये गये।

जिसे रेंज पुलिस महानिरीक्षकों, पुलिस अधीक्षकों एवं जिलों में नामांकित नोडल अधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुए इस अभियान को सफल बनाने में अपना सराहनीय योगदान दिया। यह अभियान प्रदेश के भीतर एवं विभिन्न राज्यों यथा तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, ओडिशा, दिल्ली एवं कर्नाटक जैसे बड़े राज्यों में चलाया गया।

अन्य प्रान्तों से बड़ी संख्या में गुमशुदा बच्चों को दस्तयाब करने में राज्य पुलिस द्वारा सफलता अर्जित की गई। अभियान के दौरान जिलों में गठित पुलिस टीम द्वारा हर संभावित स्थानों पर जाकर गुमशुदा बच्चों की बरामदगी की गई। पूरे अभियान में 50 बालक एवं 454 बालिकाओं इस प्रकार राज्यभर के कुल 504 गुमशुदा बच्चों को दस्तयाब किया गया।

जिसमें सर्वाधिक जिला दुर्ग के 93, बलौदाबाजार 58, बिलासपुर के 41 एवं शेष अन्य जिलों द्वारा गुम बच्चों को दस्तयाब किया गया। इस अभियान की विशेषता यह रही कि राज्य से कई वर्षों पूर्व गुम हुए बालक बालिकाओं को भी खोज निकाला गया।

ऑपरेशन मुस्कान के माध्यम से दस्तयाब किये गये बालक/बालिकाओं को पुलिस द्वारा विधिवत उनके परिजनों के सुपुर्द कर गुमशुदा बच्चों एवं उनके पालकों के चेहरों पर मुस्कान वापस लौटाने में सफलता प्राप्त की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button