दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सडक सुरक्षा माह का 20वां दिन: दुर्ग यातायात पुलिस ने निकाला ट्रैक्टर जागरूकता रैली, SSP ने चलाया ट्रैक्टर

04 फरवरी को प्रातः 10.00 बजे शहीद पार्क सेक्टर- 05 में स्कूली छात्र-छात्राओ के लिए पेटिग/रंगोली प्रतियोगिया आयेाजित की गई है…

भिलाई। सडक सुरक्षा माह के 20वे दिन यातायात जागरूकता कार्यक्रम के तहत आज दिनांक को टैक्टर रैली के आयोजन का पुलगांव चौक दुर्ग से किया गया। जिसे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामगोपाल गर्ग एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिषेक झा के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर टैक्टर रैली रवाना किया गया।

टैक्टर रैली में 50 टैक्टर शामिल हुए जिसमें यातायात नियम संबंधी बैनर पोस्टर, लाउड हेलर के माध्यम से दो पहिया वाहन चालको को हेलमेट लगाने, चार पहिया वाहन चालको को सीट बेल्ट लगाने, शराब पीकर वाहन न चलाने हेतु अपील की गई उक्त रैली पुलगांव चौक से दुर्ग शहर के प्रमुख चौराहे महाराजा चौक, जेल तिराहा, मालवीय नगर चौक, राजेन्द्र पार्क चौक, चर्च तिराहा होते हुए रविशंकर स्टेडियम में समाप्त हुआ। आज इस टैक्टर रैली का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को नियमों के प्रति जागरूक करना है।

जागरूकता कार्यक्रम के तहत आज प्रातः स्वामी आत्मानंद स्कूल तितुरडीह दुर्ग में उपस्थित 300 स्कूल छात्र-छात्राओ को सतीष ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) द्वारा यातायात नियम का पालन करने एवं सडक दुर्घटना से होने वाले हानि के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

अपने जीवन में अमल करने व अपने दोस्त, परिवार, रिश्तेदार और अपने परिजन है उनको हेलमेट/सील्ट बेल्ट लगाने तथा यातायात नियम का पालन करने हेतु समझाया गया। इसके साथ साथ उप निरीक्षक संकल्प राय के द्वारा साईबर अपराध के संबंध में जानकारी देते हुए साईबर ठगी से बचने हेतु सुझाव दिया गया।

राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सेन्ट्रल एवेन्यू मार्ग में बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले पर कार्यवाही करने हेतु दिये गये सख्त निर्देश के परिपालन में आज तीसरे दिन नेशलन हाईवे एवं सेन्ट्रल एवेन्यू मार्ग पर कुल-11 चेकिंग पाइंट बनाये गये जिसमें यातायात के अधिकारी एवं थाना के बल के द्वारा बिना हेलमेट धारण कर वाहन चलाने वाले के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही किया गया।

उक्त कार्यवाही में बिना हेलमेट धारण कर वाहन चालन करने वाले कुल-312 वाहन चालको के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। यह कार्यवाही आगे निरंतर जारी रहेगा।

कार्यवाही के साथ-साथ यातायात जागरूकता कार्यक्रम के तहत कल दिनांक 04.02.2024 को प्रातः शहीद पार्क सेक्टर 05 भिलाई में यातायात को रेखांकित करते हुए रंगोली/पेंटिंग प्रतियोगिया आयोजित की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button