दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

छत्तीसगढ़ ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की बैठक संपन्न, प्रभुनाथ बैठा निर्विरोध चुने गए प्रदेश अध्यक्ष

भिलाई। छत्तीसगढ़ ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की बैठक आज सुपेला काफी हाउस में संपन्न हुआ जिसमें प्रमुख रूप से इंद्रजीत सिंह छोटू, सुखचैन सिंह सुखा, प्रभुनाथ बैठा, सीता सिंह, दुर्गा पटेल, बलजिंदर सिंह, पंकज सेठी, रतन कुमार पोद्दार, सत्येंद्र शर्मा, इंद्रजीत सिंह सैनी, सतीश अग्रवाल, निर्मल सिंग नीमा, सुरजीत सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।

बैठक का संचालन प्रभुनाथ बैठा ने किया। ट्रांसपोर्ट जगत में हो रहे परेशानियों पर प्रकाश डाला गया सभी ट्रांसपोर्टरों की समस्या एक है और उसे समस्या को दूर करने के लिए आज एक मजबूत संगठन की आवश्यकता है दो-तीन सालों से छत्तीसगढ़ ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सदस्य अपने-अपने समस्याओं से अकेले जूझ रहे है आज आवश्यकता है कि हम सभी एक छत के नीचे आकर सामूहिक रूप से हम अपने अधिकारों के लिए लड़े तथा केंद्र व राज्य सरकार का ध्यान अपनी समस्याओं से अवगत करावे।

यह तभी संभव होगा जब हम सामूहिक रूप से आवाज को उठाएंगे, उड़न दस्ता से निजात छत्तीसगढ़ वॉडरो पर बेवजह परेशान करना, केंद्रीय परिवहन मंत्री द्वारा घोषित टोल नाकों के नियम को लागू करवाना व अवैध वसूली बंद करवाना बहुत सारी समस्याएं ऐसे हैं जिसके ऊपर ध्यान देना जरूरी है ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज का विकास के साथ साथ अवैध कब्जे को मुक्त करना ट्रांसपोर्ट एरिया को नशा मुक्त करना।

छत्तीसगढ़ ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुखचैन सिंह सुखा ने अपनी विचारों को विधिवत रूप से सभी प्रमुखों के सामने रखें जो तारीफ योग्य था, सभी प्रमुख सदस्यों की सहमति से इंद्रजीत सिंह छोटू ने प्रभुनाथ बैठा को पुनः अध्यक्ष पद के लिए नाम प्रस्तावित किया जिस पर सभी की सहमति मिलने पर निर्विरोध घोषणा कर दी गई।

महासचिव पद के लिए जसवंत सिंह सैनी एवं सचिव पद के लिए सुरजीत सिंह सैनी का नाम सर्व सहमति से घोषणा की गई बाकि पदों का नाम अध्यक्ष की अनुमति से आगामी बैठक में की जाएगी।

प्रभुनाथ बैठा ने सभी को धन्यवाद दिया तथा अपना विचार दिया कोई भी संगठन अकेले नहीं चलता जब तक सारे लोग का साथ ना हो हमारे ऊपर पुनः विश्वास करने के लिए आप सभी लोगों को धन्यवाद देता हूं तथा विश्वास देता हूं कि हम सभी लोग मिलकर अपने मिशन में कामयाब होंगे और अपने व्यापार को बचाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button